सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 82,150 पर आया:निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट; मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली, FMCG में खरीदारी

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 82,150 पर आया:निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट; मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली, FMCG में खरीदारी

बजट से दो दिन पहले आज 30 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंक की गिरावट 82,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट है। ये 25,270 पर आ गया है। मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं FMCG शेयरों में खरीदारी। निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी दबाव है। ये 200 अंक गिरकर 60,000 के लेवल से नीचे गिर गया है। वहीं जानकारों का कहना है कि निफ्टी में अभी और तेजी की गुंजाइश है और यह ऊपर में 25,600 के लेवल तक जा सकता है। 25,450 पहला लेवल है जिस पर नजर रखनी होगी। आईटीसी, वेदांता, डिक्सन टेक, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों के नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए आज इनके शेयरों में हलचल है। वहीं आज बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्लू डार्ट, NALCO, मीशो जैसी कंपनियां तिमाैही नतीजे जारी करने वाली हैं। एशियाई और अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख विदेशी निवेशकों 393 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82,566 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में 29 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 221 अंक की तेजी के साथ 82,566 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की तेजी रही, ये 25,416 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो, फार्मा और IT शेयर्स में गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *