सेंसेक्स 1800 अंक गिरकर 74,900 पर आया:निफ्टी में 540 अंकों की गिरावट; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स 1800 अंक गिरकर 74,900 पर आया:निफ्टी में 540 अंकों की गिरावट; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1800 अंक (2.35%) गिरकर 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 540 अंक (2.20%) की गिरावट है, यह 23,250 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… HDFC बैंक के चेयरमैन का इस्तीफा, शेयर 5% गिरा HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में करीब 5% की गिरावट है। ये 38 रुपए गिरकर 804 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा- “पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और तौर-तरीकों को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाते। चक्रवर्ती के जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केकी मिस्त्री फिलहाल बैंक के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। अब ग्लोबल मार्केट और क्रूड ऑयल का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में गिरावट 2. अमेरिकी बाजार में 18 मार्च को गिरावट रही 3. क्रूड की कीमतें 5% बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के पार निकली अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई रुकने की वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट के दाम आज 4% से ज्यादा बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है। मार्केट अब उन तेल टैंकरों पर ज्यादा रिस्क मान रहा है जिन्हें हॉर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरना पड़ता है। ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग की वजह से टैंकरों की आवाजाही पर असर पड़ा है, जिससे इंश्योरेंस और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ गया है। सेंसेक्स कल 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 18 मार्च को तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक (0.83%) की तेजी रही, यह 23,778 के स्तर पर पहुंच गया है। आज IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *