सेंसेक्स 1400 गिरकर 71700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 400 अंक टूटा; बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स 1400 गिरकर 71700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 400 अंक टूटा; बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट

शेयर बाजार में आज यानी 2 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,400 अंक (2%) की गिरावट के साथ 71,700 के स्तर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.90%) की बढ़त है, ये 22,250 के स्तर पर है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 1 अप्रैल को रही बढ़त क्रूड 5% बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आया आज कच्चा तेल करीब 5% ऊपर है। ये 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त रही, ये 22,679 के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *