1 हजार साल प्राचीन मंदिर में विष्णु मूर्ति खंडित करने से फैली सनसनी, दो आरोपी पकड़ाए

1 हजार साल प्राचीन मंदिर में विष्णु मूर्ति खंडित करने से फैली सनसनी, दो आरोपी पकड़ाए

MP News : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले थाना दीपनाखेड़ा पुलिस ने ग्राम गोपाल नगर स्थित 1000 साल के प्राचीन विष्णु मंदिर में प्रतिमा खंडित करने की सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राकेश कहार उर्फ बबलू इंदौरी और वहीं दूसरे आरोपी का नाम दीपक परोचे बताया जा रहा है। दोनों आरोपी प्रदेश के भोपाल शहर के निशातपुरा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

चोरी की थी नीयत

दरअसल, ये हैरान करन देने वाला मामला विदिशा जिले के दीपना खेड़ा थाने का है। फिलहाल, मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित करने का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया है कि, वो सोने की मूर्ति चोरी करने की नीयत से मंदिर में घुसे थे।

360 डिग्री दृष्टि अभियान के सीसीटीवी का खास योगदान

इस मामले में 360 डिग्री दृष्टि अभियान के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिला। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट और लोहे की रॉड भी जप्त की गई है।

आगे की कार्रवाई जारी

मामले की जानकारी देते हुए सिरोंज एसडीओपी सोनू डाबर ने बताया कि, पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *