बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में डुमरामा और रघुनाथपुर गांव के बीच एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डटबाटी गांव निवासी दिलीप यादव के 20 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। युवक का शव सड़क किनारे मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बुधवार को मृतक के बड़े भाई गुलशन कुमार ने बताया कि पीयूष पिछले कई वर्षों से ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। रोज की तरह वह ट्रैक्टर चलाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि डुमरामा और रघुनाथपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। परिजन शव को घर ले गए
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान पीयूष कुमार के रूप में की। इसके बाद परिजन शव को घटनास्थल से उठाकर अपने घर ले आए। शव घर पहुंचते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। ट्रैक्टर पलटने से मौत की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि रात के समय ट्रैक्टर पलटने से पीयूष उसके नीचे दब गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, जिस स्थान पर शव मिला वहां ट्रैक्टर मौजूद नहीं था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं और चर्चाएं क्षेत्र में फैल गई हैं। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इस संबंध में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से थाना को किसी प्रकार की सूचना या लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में डुमरामा और रघुनाथपुर गांव के बीच एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डटबाटी गांव निवासी दिलीप यादव के 20 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। युवक का शव सड़क किनारे मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बुधवार को मृतक के बड़े भाई गुलशन कुमार ने बताया कि पीयूष पिछले कई वर्षों से ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। रोज की तरह वह ट्रैक्टर चलाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि डुमरामा और रघुनाथपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। परिजन शव को घर ले गए
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान पीयूष कुमार के रूप में की। इसके बाद परिजन शव को घटनास्थल से उठाकर अपने घर ले आए। शव घर पहुंचते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। ट्रैक्टर पलटने से मौत की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि रात के समय ट्रैक्टर पलटने से पीयूष उसके नीचे दब गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, जिस स्थान पर शव मिला वहां ट्रैक्टर मौजूद नहीं था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं और चर्चाएं क्षेत्र में फैल गई हैं। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इस संबंध में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से थाना को किसी प्रकार की सूचना या लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।


