मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक सुब्रमण्यम ने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है। आज देश-विदेश के बड़े अस्पतालों में कैंसर के उपचार में इस मशीन का उपयोग हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर से पीड़ित लोगों को अपने ही राज्य के अस्पतालों में उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे। बता दें कि वरिष्ठ वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के भी सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने उनके साथ मिलकर कई अनुसंधान एवं शोध कार्य भी किए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक सुब्रमण्यम ने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है। आज देश-विदेश के बड़े अस्पतालों में कैंसर के उपचार में इस मशीन का उपयोग हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर से पीड़ित लोगों को अपने ही राज्य के अस्पतालों में उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे। बता दें कि वरिष्ठ वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के भी सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने उनके साथ मिलकर कई अनुसंधान एवं शोध कार्य भी किए हैं।


