जामताड़ा की तीन बेटियों का अर्धसैनिक बलों में चयन:संघर्ष और संकल्प से मिली सफलता, बेटियों ने बताई अपनी कहानी

जामताड़ा की तीन बेटियों का अर्धसैनिक बलों में चयन:संघर्ष और संकल्प से मिली सफलता, बेटियों ने बताई अपनी कहानी

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र की तीन युवतियों ने देश के प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें दो बेटियों का चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) और एक का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। पियलसोला पंचायत के केलाही गांव की शबनम परवीन का चयन BSF पंजाब में हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद शबनम ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बेटियों ने बताई अपनी कहानी मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा निवासी संजना कुमारी यादव का चयन BSF ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ है। संजना ने बताया कि जब वह मात्र पांच वर्ष की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने ही उन्हें पढ़ाया-लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया। संजना ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया। कहा कि मां की मेहनत और संघर्ष ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। वहीं मिहिजाम हिल रोड की रहने वाली सुष्मिता हेंब्रम का चयन CISF में हुआ है। सुष्मिता ने बताया कि देश की सेवा करना उनका बचपन का सपना था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें अनुशासन और मेहनत का महत्व सिखाया, जिसकी बदौलत आज यह सपना साकार हो सका। एसपी ने किया सम्मान, जिले के लिए बनीं प्रेरणा सोमवार को जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने तीनों चयनित बेटियों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों के साथ उनके परिजनों को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। एसपी ने कहा कि इन बेटियों ने जामताड़ा जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इनकी सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भी आगे बढ़कर देश की रक्षा में अपना योगदान देंगी। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने भी तीनों बेटियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि जामताड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है। जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र की तीन युवतियों ने देश के प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें दो बेटियों का चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) और एक का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। पियलसोला पंचायत के केलाही गांव की शबनम परवीन का चयन BSF पंजाब में हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद शबनम ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बेटियों ने बताई अपनी कहानी मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा निवासी संजना कुमारी यादव का चयन BSF ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ है। संजना ने बताया कि जब वह मात्र पांच वर्ष की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने ही उन्हें पढ़ाया-लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया। संजना ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया। कहा कि मां की मेहनत और संघर्ष ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। वहीं मिहिजाम हिल रोड की रहने वाली सुष्मिता हेंब्रम का चयन CISF में हुआ है। सुष्मिता ने बताया कि देश की सेवा करना उनका बचपन का सपना था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें अनुशासन और मेहनत का महत्व सिखाया, जिसकी बदौलत आज यह सपना साकार हो सका। एसपी ने किया सम्मान, जिले के लिए बनीं प्रेरणा सोमवार को जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने तीनों चयनित बेटियों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों के साथ उनके परिजनों को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। एसपी ने कहा कि इन बेटियों ने जामताड़ा जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इनकी सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भी आगे बढ़कर देश की रक्षा में अपना योगदान देंगी। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने भी तीनों बेटियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि जामताड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *