गोरखपुर के 6 खिलाड़ियों का सिलेक्शन उत्तर प्रदेश यूथ वॉलीबाल टीम ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है। जिसमें 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। खिलाड़ियों के सिलेक्शन के लिए कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए इन खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह बनाई है। अब 3 से 13 मार्च तक वाराणसी के सिगरा में स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 15 से 20 मार्च तक उड़ीसा के कीट यूनिवर्सिटी (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) भुवनेश्वर उत्तर प्रदेश यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिलेक्टेड खिलाड़ी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने स्वागत किया गोरखपुर के 6 वॉलीबॉल खिलाड़ियों में सौरभ शुक्ला, यश सिंह, ललित सिंह, रोशनी मौर्या, पलक सिंह और रूपल शामिल हैं। ट्रेनिंग कैंप के लिए सिलेक्शन के बाद गोरखपुर पहुंचने पर जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। सभी उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र, शम्भुनाथ तिवारी, ट्रेजरार श्रीकुमार मिश्रा, अजय राय, अध्यक्ष जिलावालीबाल संघ गाजीपुर डीके शाही, अध्यक्ष जिलावालीबाल संघ देवरिया रवींद्र नाथ दुबे, श्याम नारायण शुक्ला, रमेश राय, रेखा यादव बृजेश यादव, ओमकार सिंह, शिवम, सौरभ, संदीप, अमित बच्चन, शिवशंकर यादव, खिलाड़ी रिया त्रिपाठी, मालविका द्विवेदी, आकाक्षा पांडेय, अंकिता, खुशी राजवीर, देवेश यादव, प्रेमनाथ शुक्ला और अन्य ने बधाई दी।


