भगवानपुरहाट नियोजन शिविर में 20 युवाओं का सिलेक्शन:निजी कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लिया

भगवानपुरहाट नियोजन शिविर में 20 युवाओं का सिलेक्शन:निजी कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लिया

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला नियोजनालय सीवान द्वारा भगवानपुरहाट प्रखंड परिसर स्थित बीएसडीसी केंद्र में विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस नियोजन शिविर में चैतन्य माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड एवं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। दोनों कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह शिविर अपराह्न 3 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। चैतन्य इंडिया माइक्रोफिन द्वारा एसएफओ (SFO) पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया। कंपनी को कुल 45 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली एवं आगामी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 22 बायोडाटा प्राप्त हुए वहीं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने टेलर, पैकर, चौकीदार, आयरन एवं कटिंग जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया। कंपनी को कुल 22 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को शीघ्र ही नियुक्ति से संबंधित सूचना प्रदान की जाएगी। शिविर के दौरान चैतन्य इंडिया कंपनी के एचआर रवीश कुमार सिंह एवं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर अबु कलाम उपस्थित रहे और अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की देखरेख जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने की। उनके साथ विनोद कुमार (प्रधान सहायक), कामेश्वर कुमार (डीएसएम), राहुल कुमार (डीएसएम) सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के विशेष नियोजन शिविरों का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों में भाग लें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। स्थानीय युवाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला नियोजनालय सीवान द्वारा भगवानपुरहाट प्रखंड परिसर स्थित बीएसडीसी केंद्र में विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस नियोजन शिविर में चैतन्य माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड एवं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। दोनों कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह शिविर अपराह्न 3 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। चैतन्य इंडिया माइक्रोफिन द्वारा एसएफओ (SFO) पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया। कंपनी को कुल 45 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली एवं आगामी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 22 बायोडाटा प्राप्त हुए वहीं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने टेलर, पैकर, चौकीदार, आयरन एवं कटिंग जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया। कंपनी को कुल 22 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को शीघ्र ही नियुक्ति से संबंधित सूचना प्रदान की जाएगी। शिविर के दौरान चैतन्य इंडिया कंपनी के एचआर रवीश कुमार सिंह एवं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर अबु कलाम उपस्थित रहे और अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की देखरेख जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने की। उनके साथ विनोद कुमार (प्रधान सहायक), कामेश्वर कुमार (डीएसएम), राहुल कुमार (डीएसएम) सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के विशेष नियोजन शिविरों का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों में भाग लें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। स्थानीय युवाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *