गयाजी जिले के उभरते तीरंदाज अब नेशनल स्तर पर अपना दम दिखाएंगे। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्यस्तरीय ट्रायल के बाद 17 से अधिक तीरंदाजों का सिलेक्शन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ी 28 मार्च से 6 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित एनटीपीसी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। तीरंदाजी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कोच जय प्रकाश ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता से पहले पटना में ट्रायल आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में राज्य भर से एक सौ से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद गयाजी के 17 से अधिक खिलाड़ियों का सिलेक्शन विभिन्न आयु वर्ग में किया गया है। चयनित खिलाड़ी अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। अंडर-13 वर्ग में इन खिलाड़ियों का चयन अंडर-13 इंडियन राउंड बालक वर्ग में करण कुमार, रणबीर राज, गुलु कुमार, शुभम रॉय और मानस कुमार का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी, वैष्णवी करण, छोटी कुमारी और आकृति पांडेय शामिल हैं। बालक वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह, अश्विन कुमार और सादिक़ सिद्दीकी का चयन हुआ है। जबकि बालिका वर्ग में दिया कुमारी, आराध्या कुमारी और हर्षिका रानी जगह बनाने में सफल रही हैं। कंपाउंड राउंड में सफा सिद्दीकी का चयन हुआ है। अंडर-10 वर्ग में भी गयाजी के खिलाड़ी आगे अंडर-10 रिकर्व राउंड में आदर्श कुमार और आरुष आजाद का चयन हुआ है। इंडियन राउंड बालक वर्ग में ईशान सिंह, सक्षम पांडेय और मयंक राज शामिल हैं। बालिका वर्ग में छोटी कुमारी और आकृति पांडेय को जगह मिली है। कंपाउंड राउंड में सफा सिद्दीकी का चयन किया गया है। अंडर-15 वर्ग में भी मजबूत उपस्थिति अंडर-15 बालक वर्ग में आदर्श कुमार, करण कुमार और रणबीर राज का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी और वैष्णवी करण को मौका मिला है। रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में हर्षिका रानी, दिया कुमारी और आराध्या भारती शामिल हैं। वहीं, बालक वर्ग में आर्यन कुमार, रुद्र प्रताप सिंह और नमन प्रभाकर चयनित हुए हैं। खिलाड़ियों को दी बधाई नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन संकरण ने अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खेलें और पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन करें। साथ ही मगध आर्चरी फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अंजय कुमार और जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। गयाजी जिले के उभरते तीरंदाज अब नेशनल स्तर पर अपना दम दिखाएंगे। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्यस्तरीय ट्रायल के बाद 17 से अधिक तीरंदाजों का सिलेक्शन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ी 28 मार्च से 6 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित एनटीपीसी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। तीरंदाजी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कोच जय प्रकाश ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता से पहले पटना में ट्रायल आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में राज्य भर से एक सौ से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद गयाजी के 17 से अधिक खिलाड़ियों का सिलेक्शन विभिन्न आयु वर्ग में किया गया है। चयनित खिलाड़ी अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। अंडर-13 वर्ग में इन खिलाड़ियों का चयन अंडर-13 इंडियन राउंड बालक वर्ग में करण कुमार, रणबीर राज, गुलु कुमार, शुभम रॉय और मानस कुमार का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी, वैष्णवी करण, छोटी कुमारी और आकृति पांडेय शामिल हैं। बालक वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह, अश्विन कुमार और सादिक़ सिद्दीकी का चयन हुआ है। जबकि बालिका वर्ग में दिया कुमारी, आराध्या कुमारी और हर्षिका रानी जगह बनाने में सफल रही हैं। कंपाउंड राउंड में सफा सिद्दीकी का चयन हुआ है। अंडर-10 वर्ग में भी गयाजी के खिलाड़ी आगे अंडर-10 रिकर्व राउंड में आदर्श कुमार और आरुष आजाद का चयन हुआ है। इंडियन राउंड बालक वर्ग में ईशान सिंह, सक्षम पांडेय और मयंक राज शामिल हैं। बालिका वर्ग में छोटी कुमारी और आकृति पांडेय को जगह मिली है। कंपाउंड राउंड में सफा सिद्दीकी का चयन किया गया है। अंडर-15 वर्ग में भी मजबूत उपस्थिति अंडर-15 बालक वर्ग में आदर्श कुमार, करण कुमार और रणबीर राज का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी और वैष्णवी करण को मौका मिला है। रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में हर्षिका रानी, दिया कुमारी और आराध्या भारती शामिल हैं। वहीं, बालक वर्ग में आर्यन कुमार, रुद्र प्रताप सिंह और नमन प्रभाकर चयनित हुए हैं। खिलाड़ियों को दी बधाई नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन संकरण ने अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खेलें और पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन करें। साथ ही मगध आर्चरी फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अंजय कुमार और जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


