सिमडेगा | जिला मुख्यालय मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की,पर्व को लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों को फूलों और विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया था। शहर का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। विशेष रूप से शिवशक्ति मंदिर, सामटोली शिव मंदिर और महावीर चौक स्थित मंदिर की सजावट देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर स्वयंसेवकों और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त देवालयों में पहुंचे। केलाघाघ शिव मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित इस मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका,सलडेगा सरना मंदिर व रामजानकी मंदिर यहाँ सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। सिमडेगा | जिला मुख्यालय मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की,पर्व को लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों को फूलों और विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया था। शहर का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। विशेष रूप से शिवशक्ति मंदिर, सामटोली शिव मंदिर और महावीर चौक स्थित मंदिर की सजावट देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर स्वयंसेवकों और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त देवालयों में पहुंचे। केलाघाघ शिव मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित इस मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका,सलडेगा सरना मंदिर व रामजानकी मंदिर यहाँ सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं।


