प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया

सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद शहर के अदरी नदी स्थित अनुग्रह कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला भवन की छत से गिरकर सातवीं कक्षा की दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में गांधी नगर मुहल्ला (वार्ड संख्या 33) निवासी ओमप्रकाश सोनी की पुत्री पलक कुमारी तथा गयाजी जिला के डेल्हा निवासी छोटू साव की पुत्री सृष्टि कुमारी शामिल हैं।घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में शिक्षकों द्वारा दोनों छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी पलक और सृष्टि दोनों सातवीं कक्षा की छात्राएं हैं और प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी स्कूल पढ़ने गई थीं। क्लास के दौरान दोनों छात्राएं वॉशरूम गई थीं। इसके बाद किसी काम से वे दो मंजिला भवन की छत पर चली गईं। इसी दौरान दोनों नीचे गिर पड़ीं।प्रत्यक्षदर्शि यों के अनुसार, गिरने की तेज आवाज सुनकर शिक्षक और छात्राएं मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए विद्यालय में हड़कंप मच गया। घायल छात्राओं को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे और छात्राओं की हालत की जानकारी ली। बाद में दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया। विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप इधर, घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब कक्षाएं चल रही थीं और शिक्षक पढ़ा रहे थे, तो छात्राएं छत तक कैसे पहुंच गईं। विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने बताया कि क्लास के दौरान दोनों छात्राएं प्रथम तल के शौचालय गई थीं। इसके बाद वे दूसरे मंजिल पर कैसे और क्यों गईं, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के गिरते ही तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद शहर के अदरी नदी स्थित अनुग्रह कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला भवन की छत से गिरकर सातवीं कक्षा की दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में गांधी नगर मुहल्ला (वार्ड संख्या 33) निवासी ओमप्रकाश सोनी की पुत्री पलक कुमारी तथा गयाजी जिला के डेल्हा निवासी छोटू साव की पुत्री सृष्टि कुमारी शामिल हैं।घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में शिक्षकों द्वारा दोनों छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी पलक और सृष्टि दोनों सातवीं कक्षा की छात्राएं हैं और प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी स्कूल पढ़ने गई थीं। क्लास के दौरान दोनों छात्राएं वॉशरूम गई थीं। इसके बाद किसी काम से वे दो मंजिला भवन की छत पर चली गईं। इसी दौरान दोनों नीचे गिर पड़ीं।प्रत्यक्षदर्शि यों के अनुसार, गिरने की तेज आवाज सुनकर शिक्षक और छात्राएं मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए विद्यालय में हड़कंप मच गया। घायल छात्राओं को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे और छात्राओं की हालत की जानकारी ली। बाद में दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया। विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप इधर, घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब कक्षाएं चल रही थीं और शिक्षक पढ़ा रहे थे, तो छात्राएं छत तक कैसे पहुंच गईं। विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने बताया कि क्लास के दौरान दोनों छात्राएं प्रथम तल के शौचालय गई थीं। इसके बाद वे दूसरे मंजिल पर कैसे और क्यों गईं, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के गिरते ही तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *