‘रील्स देखकर लगा कि मुझे कैंसर है, इसलिए मार डाला’:हत्यारी मां पुलिस से बोली- पहले बच्चों का गला घोटा, फिर गर्दन पर घोप दी थी कील

‘रील्स देखकर लगा कि मुझे कैंसर है, इसलिए मार डाला’:हत्यारी मां पुलिस से बोली- पहले बच्चों का गला घोटा, फिर गर्दन पर घोप दी थी कील

टेंट गाड़ने वाली नुकीली कील (सरिए) से अपने 2 बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाली मां को डर था कि उसे कैंसर हो गया। मां के मुंह में लंबे समय से छाले हो रहे थे और गायनिक प्रॉब्लम भी थी। कई बार इलाज के बाद भी जब आराम नहीं मिला तो सोशल मीडिया पर बीमारियों से जुड़ी रील्स देखने लगी। इन रील्स पर सामने आया कि लंबे समय तक मुंह में छाले रहने से कैंसर हो सकता है। इसके कारण निर्दयी मां संजू के मन में खुद की मौत होने का डर बैठ गया। उसे लगा कि उसके जाने के बाद दोनों बच्चों का ध्यान कौन रखेगा, इसी कारण मां ने अपने दोनों बच्चों की गर्दन पर तब तक कील घोंपती रही, तब तक दोनों बच्चों ने दम नहीं तोड़ दिया। घटना 11 जनवरी की सुबह मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में हुई थी। मामले में मां संजू देवी (35) को बेटी नेहा (12) और बेटे भैरू (7) की हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। निर्दयी मां से आज घटनास्थल की तस्दीक करवाई गई। वहीं पूछताछ में संजू ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। DSP बोले- संजू को कैंसर है या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं
मांडलगढ़ DSP बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि मासूमों की हत्या के बाद मां ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। इलाज के लिए उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था, जहां तबीयत में सुधार होने पर उसे आज डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संजू ने खुद को कैंसर होना बताया, हालांकि महिला को कैंसर है या नहीं, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पहले बेटी का गला घोटा, फिर बेटे को मार डाला
पूछताछ में संजू ने बताया कि उसने पहले अपनी बेटी नेहा का रस्सी से गला घोंटा वो तड़पती रही, उसके बाद उसने 7 साल के बेटे भेरू को भी इस तरीके से गला घोंट कर मार दिया। उसके बाद उसने दोनों बच्चों के सीने और गले में लोहे के सरिया(कील) से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। पति से फोन पर कहा था- मैंने दोनों बच्चों का मार दिया
रविवार(11 जनवरी) सुबह 9:30 बजे संजू देवी ने पति राजू तेली को कॉल कर कहा- मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है। अब खुद भी जहर खाकर सुसाइड कर रही हूं। यह सुनकर राजू चौंक गया। उसने तुरंत पड़ोसियों को फोन कर घर पर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी पहुंचे तो घर का दृश्य देखकर अंदर तक हिल गए थे। बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। संजू दोनों बच्चों के पास पड़ी तड़प रही थी। छत से घर के अंदर घुसे पड़ोसी
राजू के कहने पर पड़ोसी उसके घर पहुंचे, लेकिन गेट बंद थे। उन्होंने संजू देवी को काफी आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोग छत पर चढ़कर घर के अंदर उतरे थे। वहां संजू अपने दोनों बच्चों के पास बेसुध मिली थी।संजू ने चुन्नी का फंदा और जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की भी कोशिश की थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने संजू को तुरंत मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया, जहां तबीयत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर बच्चों संग बनाती थी वीडियो
22 दिसंबर 2025 को संजू ने इंस्टा पर एक वीडियो डाला था। इसमें भैरू खेलता नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह मां संजू के साथ डांस करता नजर आ रहा है। संजू को बेटी नेहा को तैयार करने का बहुत शौक था। वह उसे सजा कर उसके वीडियो इंस्टाग्राम पर डालती थी। सितंबर 2025 में एक शादी में उसने बेटी नेहा को गुड़िया की तरह सजाया था। बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ उसके डांस का वीडियो भी बनाया था। पूरा मोहल्ला इस घटना से चकित है। अपने बच्चों को इतना प्यार करने वाली संजू उनकी हत्या कैसे कर सकती है? ……… हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मां ने बेटे-बेटी की गला काटकर हत्या की:पति को फोन कर कहा- मैंने बच्चों को मार दिया, खुद भी जहर खाया भीलवाड़ा में मां ने अपने दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बच्चों को मारकर महिला ने खुद जहर खा लिया। महिला गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना रविवार सुबह मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की है। (पढ़ें पूरी खबर) मां ने बेटे-बेटी के गले में कील घोंपकर मारा था:बच्चों के साथ रील बनाने का था शौक, पड़ोसी पहुंचे तो गला पकड़कर तड़प रही थी कैंसर से परेशान मां ने अपने जिगर के टुकड़ों की टेंट गाड़ने वाली नुकीली कील (सरिए) से गले पर वार कर जान ले ली। वह तब तक कील घोंपती रही, जब तक दोनों बच्चों ने दम नहीं तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *