फोल्ड़ीवाल कंपोस्टिंग साइट पर खराब मशीनें देख मेयर ने दिए मेंटेनेंस के आदेश

फोल्ड़ीवाल कंपोस्टिंग साइट पर खराब मशीनें देख मेयर ने दिए मेंटेनेंस के आदेश

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर के कचरा प्रबंधन को पटरी पर लाने के लिए मेयर वनीत धीर एक्शन मोड में नजर आए। वीरवार को उन्होंने फोल्ड़ीवाल की कंपोस्टिंग साइट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने केंद्र को सुचारू रूप से चलाने में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की। दौरे के दौरान यह बात सामने आई कि गीला कचरा तो कंपोस्टिंग के लिए पहुंच रहा है, लेकिन मशीनों के खराब होने या ठीक से काम न करने के कारण खाद बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मेयर ने मौके पर ही अधिकारियों को श्रेडर, ऑर्गेनिक कंपोस्ट मशीन और सीविंग मशीन (छानने वाली मशीन) की तत्काल मेंटेनेंस के निर्देश दिए। इसके अलावा, साइट पर पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा गया। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोल्ड़ीवाल, दकोहा, बड़िंग और नंगल शामा की कंपोस्टिंग यूनिट्स को आगामी 6 सप्ताह के भीतर चला दिया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *