जालोर जिले के भीनमाल में एएनटीएफ टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 194.270 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। इसके साथ डोडा ले जा रही क्रेटा कार को भी जब्त किया है। एटीएस और एएनटीएफ IG विकास कुमार ने बताया- एएनटीएफ टीम जालोर का सूचना मिली कि भीनमाल से पुनासा की तरफ एक केटा कार में डोडा चूरा सप्लाई होने जा रहा है। सूचना पर टीम ने मुखबिरी से कार का विवरण प्राप्त कर भीनमाल से पुनासा रोड़ पर नाकाबंदी शुरू की।
इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार भीनमाल की तरफ से आती हुई दिखाई दी। टीम ने कार को रुकने के लिए इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने टीम को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी। जिसके बाद टीम ने पीछा करते हुए जालोर पुलिस को सूचना दी गई जिस जालोर पुलिस ने सरहद नोहरा के पास नाकाबंदी की। पीछे से कार का एएनटीएफ टीम लगातार पीछा कर रही थी और आगे जालोर पुलिस ने नाका लगाने के साथ ही कार को रुकवाने के लिये स्टॉप स्टिक लगाया जिससे क्रेटा कार का टायर ब्लास्ट हो गया। तस्कर कार को ब्लास्ट टायरों पर ही दौड़ाता रहा। तस्कर ने सामने से जालोर पुलिस की बोलेरो वाहन टक्कर मारकर कार को रोड पर छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकला। देखें मौके की तस्वीरें… तस्कर मौके से भागे


