घर में अकेली देख दबे पांव घुसा फूफा:भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, मां की तहरीर पर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घर में अकेली देख दबे पांव घुसा फूफा:भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, मां की तहरीर पर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में भतीजी को अकेला देख पड़ोस का फूफा दबे पांव घर में घुस गया। आरोप है कि उसने नौ साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। परिवार वालों के घर लौटने पर बच्ची ने रो-रो कर पूरी बात बताई। जिसके बाद तुरंत वे लोग थाने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक बच्ची के मां की तहरीर पर आरोपी फूफा के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही और मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला… पुलिस के अनुसार, गुलरिहा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि बीते 21 मार्च को उनकी 9 साल की बेटी घर में अकेली थी। तभी पड़ोस के रहने वाले उसका फूफा दबे पांव घर में घुस आया। महिला ने आरोप लगाया कि बेटी को अकेला पाकर उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। बेटी पूरी तरह घबरा गई थी। जब परिजन घर पहुंचें तो देखा कि बेटीवह डर कर बैठी है और रो रही। पूछने पर उसने पूरी बात बताई। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
उसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में बच्ची की मां की तहरीर पर फूफा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। जिसके रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बुआ के साथ लव मैरिज किया था आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी दो साल पहले पीड़िता की बुआ के साथ लव मैरिज कर चुका है। शुरुआती जांच में आरोपी के पक्ष से यह दावा किया गया कि बच्ची और परिवार ने झूठी कहानी रची है और फंसाने के उद्देश्य से आरोप लगाया गया। सभी पहलुओं की जांच तेज
हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच तेज कर दी है। पड़ोसी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी बयान लिए जा रहे हैं। जिसके मामले कि तह तक पहुंचा जाएगा। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय अनुसार सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *