तस्वीरों में देखिये आधी रात तक डांस, उल्लास में शहरी:प्रयागराज में युवाओं की टोली ने खूब की मस्ती, फिल्मी गानों पर थिरकते रहे

तस्वीरों में देखिये आधी रात तक डांस, उल्लास में शहरी:प्रयागराज में युवाओं की टोली ने खूब की मस्ती, फिल्मी गानों पर थिरकते रहे

खुशियों भरी रंगों वाली होली का खुमार आधी रात तक प्रयागराज में नजर आया। सुबह से शाम तक रंगों की बौछार के बाद रात में नए कपड़ों संग उल्लास, उमंग, उत्साह और मस्ती भरी होली की खुशियां बटोरने युवाओं की टोली फिर से सड़क पर उतर पड़ी। गली, चौराहों पर लाउस्पीकर, स्पीकरों पर बजे फिल्मी गानों पर युवाओं ने जमकर डांस और धमाल किया। होली की मस्ती में महिलाएं भी हंसी ठिठोली करती नजर आईं। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी गई। चौराहे चौराहे धमाचौकड़ी से त्योहार का मजा दोगुना हो गया। जानसेनगंज, चौक, लोकनाथ पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। साथ ही सिविल लाइंस, मुट्‌ठीगंज, हटिया चौराहा, चक, जीरो रोड, लीडर रोड, स्टेशन चौराहा, दारागंज, कटरा, कोठा पारचा समेत शहर के सभी इलाकों में देर रात तक लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए।
देखिये प्रयागराज में होली की मस्ती में डूबे शहर को तस्वीरों में …

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *