8 तस्वीरों में देखें भव्य शिव बारात:महाशिवरात्रि पर आरा में निकली झांकी; मंत्री संजय सिंह टाइगर ने की आरती

8 तस्वीरों में देखें भव्य शिव बारात:महाशिवरात्रि पर आरा में निकली झांकी; मंत्री संजय सिंह टाइगर ने की आरती

आरा शहर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला, जब बाबा भोलेनाथ के शुभ विवाह को लेकर भव्य शिव बारात शो भायात्रा निकाली गई। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि के शुभ मुहूर्त पर रामगढ़िया स्थित जानकी मंदिर से महाआरती के साथ बाबा भोलेनाथ की बारात बिंद टोली स्थित सिद्धनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर–हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभा यात्रा में बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हजारों की संख्या में शामिल बाराती शिव के गणों के रूप में सजे नजर आए, वहीं कलाकारों की ओर से प्रस्तुत झांकियों ने धार्मिक कथाओं को जीवंत कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से दूल्हे महादेव का लोड़ा से परिछा कर मंगलकामना की। शिव बारात-शोभा यात्रा की तस्वीरें… जिले की सुख-समृद्धि की कामना की इस अवसर पर आरा विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर भी रामगढ़िया पहुंचे और बाबा भोलेनाथ की आरती कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। मैं बाबा भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और विकास की कामना करता हूं। रामगढ़िया से प्रारंभ हुई यह भव्य शिव बारात चेता साह मंदिर, अबरपुल, चौक आर्य पथ, बड़ी चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, महादेवा, चित्र टोली, टाउन थाना, नाला रोड और श्रीराम चौक होते हुए बिंद टोली स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि–विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ का शुभ विवाह संपन्न कराया जाएगा। शिव बारात शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है और श्रद्धालु देर रात तक इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनने के लिए उमड़ते रहे। आरा शहर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला, जब बाबा भोलेनाथ के शुभ विवाह को लेकर भव्य शिव बारात शो भायात्रा निकाली गई। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि के शुभ मुहूर्त पर रामगढ़िया स्थित जानकी मंदिर से महाआरती के साथ बाबा भोलेनाथ की बारात बिंद टोली स्थित सिद्धनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर–हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभा यात्रा में बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हजारों की संख्या में शामिल बाराती शिव के गणों के रूप में सजे नजर आए, वहीं कलाकारों की ओर से प्रस्तुत झांकियों ने धार्मिक कथाओं को जीवंत कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से दूल्हे महादेव का लोड़ा से परिछा कर मंगलकामना की। शिव बारात-शोभा यात्रा की तस्वीरें… जिले की सुख-समृद्धि की कामना की इस अवसर पर आरा विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर भी रामगढ़िया पहुंचे और बाबा भोलेनाथ की आरती कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। मैं बाबा भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और विकास की कामना करता हूं। रामगढ़िया से प्रारंभ हुई यह भव्य शिव बारात चेता साह मंदिर, अबरपुल, चौक आर्य पथ, बड़ी चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, महादेवा, चित्र टोली, टाउन थाना, नाला रोड और श्रीराम चौक होते हुए बिंद टोली स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि–विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ का शुभ विवाह संपन्न कराया जाएगा। शिव बारात शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है और श्रद्धालु देर रात तक इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनने के लिए उमड़ते रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *