भास्कर न्यूज़ | कटिहार तेजी से बढ़ते डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने जिला प्रशासन एवं जिला साइबर पुलिस के सहयोग से इंटरनेट सेफर डे के अवसर पर जिले में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभिमन्यु के मार्गदर्शन में तथा अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर साइबर डीएसपी, साइबर सेल इंस्पेक्टर विनय कुमार, यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे अभियान को प्रशासनिक स्तर पर विशेष समर्थन मिला। साइबर जागरूकता अभियान के तहत पहला शिविर इंजीनियरिंग कॉलेज कटिहार के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिला साइबर टीम के इंजीनियर सह टेक्निकल इंचार्ज मनीष शेखर के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। ऑडिटोरियम छात्रों की ऊर्जा और उत्साह से भरा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया पर सावधानी, ओटीपी और पासवर्ड की गोपनीयता तथा मजबूत पासवर्ड के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें। अभियान को सफल बनाने में वीरेंद्र कुमार, रूपेश और रोहित का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। भास्कर न्यूज़ | कटिहार तेजी से बढ़ते डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने जिला प्रशासन एवं जिला साइबर पुलिस के सहयोग से इंटरनेट सेफर डे के अवसर पर जिले में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभिमन्यु के मार्गदर्शन में तथा अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर साइबर डीएसपी, साइबर सेल इंस्पेक्टर विनय कुमार, यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे अभियान को प्रशासनिक स्तर पर विशेष समर्थन मिला। साइबर जागरूकता अभियान के तहत पहला शिविर इंजीनियरिंग कॉलेज कटिहार के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिला साइबर टीम के इंजीनियर सह टेक्निकल इंचार्ज मनीष शेखर के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। ऑडिटोरियम छात्रों की ऊर्जा और उत्साह से भरा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया पर सावधानी, ओटीपी और पासवर्ड की गोपनीयता तथा मजबूत पासवर्ड के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें। अभियान को सफल बनाने में वीरेंद्र कुमार, रूपेश और रोहित का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।


