दमोह में सीएम आगमन से पहले सुरक्षा कड़ी:पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटलों का किया निरीक्षण

दमोह में सीएम आगमन से पहले सुरक्षा कड़ी:पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हटा, दमोह आगमन से पूर्व शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार रात दमोह पुलिस ने वीआईपी आवाजाही के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने मंगलवार रात बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, जिला अस्पताल और विभिन्न होटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीआई ने उन्हें मुस्तैदी से कार्य करने, शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के कारण कई वीवीआईपी लगातार शहर में आ रहे हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी अभियान और सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *