भागलपुर के हॉस्टलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, CCTV से निगरानी:NEET छात्रा से रेप-मौत के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन; SSP बोले- रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा

भागलपुर के हॉस्टलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, CCTV से निगरानी:NEET छात्रा से रेप-मौत के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन; SSP बोले- रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा

पटना में NEET छात्रा से रेप-मौत के बाद भागलपुर में पुलिस अलर्ट मोड में हैं। हॉस्टलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। इलाके में टीम गश्त कर रही है। शहर में सुंदरवती महिला कॉलेज, यूनिवर्सिटी समेत अन्य कॉलेजों के आसपास दर्जनों गर्ल्स हॉस्टल और लॉज संचालित हो रहे हैं। भास्कर की टीम पड़ताल के लिए एसएम कॉलेज के पास एक हॉस्टल में पहुंची। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। परिसर में कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। छात्राओं की एंट्री और एग्जिट का अलग रजिस्टर मेंटेन किया जाता है। रोजाना असेंबली भी लगाई जाती है। जिसमें छात्राओं की मौजूदगी अनिवार्य है। कमरे में आने की अनुमति नहीं किसी भी गार्जियन या पुरुष व्यक्ति को छात्राओं के कमरे तक जाने की अनुमति नहीं है। मुलाकात सिर्फ बिल्डिंग के नीचे तय स्थान पर और अधिकतम 15 मिनट तक ही हो सकती है। कई अन्य हॉस्टल में भी इसी तरह की सख्ती बरती जा रही है। ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में रह सकें। पुलिस जांच और गश्त बढ़ाने की मांग छात्रा अंजनी ने बताया कि हॉस्टल के अंदर तो खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन बाहर निकलते ही डर का माहौल बन जाता है। कॉलेज आते-जाते रास्ते में अक्सर लड़के फब्तियां कसते हैं, जिससे असहजता होती है। कॉलेज और हॉस्टल के आसपास पुलिस गश्त और जांच बढ़ाई जाए। बाहरी माहौल भी सुरक्षित बनाना होगा छात्राओं और हॉस्टल संचालकों का कहना है कि प्रशासन की ओर से छात्रावासों की नियमित जांच नहीं की जाती। अगर समय-समय पर पुलिस टीम गठित कर हॉस्टल की समीक्षा हो, तो सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकती है। हॉस्टल संचालिका विद्या झा ने बताया कि अपने स्तर से हर संभव इंतजाम कर रही हैं, लेकिन बाहरी माहौल को सुरक्षित बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कुल मिलाकर, सवाल यही है कि हॉस्टल के अंदर सख्ती के बावजूद क्या बाहर का रास्ता बेटियों के लिए सुरक्षित है। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी वहीं, मामले पर एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है। हॉस्टलों का रजिस्टर मेंटेन हो, समुचित जांच की जाए। हॉस्टल वाले इलाकों में पुलिस की गश्ती भी बढ़ाई जाएगी। पटना में NEET छात्रा से रेप-मौत के बाद भागलपुर में पुलिस अलर्ट मोड में हैं। हॉस्टलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। इलाके में टीम गश्त कर रही है। शहर में सुंदरवती महिला कॉलेज, यूनिवर्सिटी समेत अन्य कॉलेजों के आसपास दर्जनों गर्ल्स हॉस्टल और लॉज संचालित हो रहे हैं। भास्कर की टीम पड़ताल के लिए एसएम कॉलेज के पास एक हॉस्टल में पहुंची। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। परिसर में कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। छात्राओं की एंट्री और एग्जिट का अलग रजिस्टर मेंटेन किया जाता है। रोजाना असेंबली भी लगाई जाती है। जिसमें छात्राओं की मौजूदगी अनिवार्य है। कमरे में आने की अनुमति नहीं किसी भी गार्जियन या पुरुष व्यक्ति को छात्राओं के कमरे तक जाने की अनुमति नहीं है। मुलाकात सिर्फ बिल्डिंग के नीचे तय स्थान पर और अधिकतम 15 मिनट तक ही हो सकती है। कई अन्य हॉस्टल में भी इसी तरह की सख्ती बरती जा रही है। ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में रह सकें। पुलिस जांच और गश्त बढ़ाने की मांग छात्रा अंजनी ने बताया कि हॉस्टल के अंदर तो खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन बाहर निकलते ही डर का माहौल बन जाता है। कॉलेज आते-जाते रास्ते में अक्सर लड़के फब्तियां कसते हैं, जिससे असहजता होती है। कॉलेज और हॉस्टल के आसपास पुलिस गश्त और जांच बढ़ाई जाए। बाहरी माहौल भी सुरक्षित बनाना होगा छात्राओं और हॉस्टल संचालकों का कहना है कि प्रशासन की ओर से छात्रावासों की नियमित जांच नहीं की जाती। अगर समय-समय पर पुलिस टीम गठित कर हॉस्टल की समीक्षा हो, तो सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकती है। हॉस्टल संचालिका विद्या झा ने बताया कि अपने स्तर से हर संभव इंतजाम कर रही हैं, लेकिन बाहरी माहौल को सुरक्षित बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कुल मिलाकर, सवाल यही है कि हॉस्टल के अंदर सख्ती के बावजूद क्या बाहर का रास्ता बेटियों के लिए सुरक्षित है। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी वहीं, मामले पर एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है। हॉस्टलों का रजिस्टर मेंटेन हो, समुचित जांच की जाए। हॉस्टल वाले इलाकों में पुलिस की गश्ती भी बढ़ाई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *