राज्य में छह पोषण पुनर्वास केंद्रों का संचालन-सचिव:कटिहार में समता ग्रामीण विकास की आमसभा, योजनाओं पर विस्तार से मंथन

राज्य में छह पोषण पुनर्वास केंद्रों का संचालन-सचिव:कटिहार में समता ग्रामीण विकास की आमसभा, योजनाओं पर विस्तार से मंथन

कटिहार के दुर्गास्थान स्थित सामाजिक संगठन समता ग्रामीण विकास के कार्यालय परिसर में रविवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक और आमसभा का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष ललित कुमार विश्वास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान संस्था के सचिव और सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कुमार मंडल ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंडल ने बताया कि संस्था गरीब बस्तियों, विशेषकर एससी-एसटी टोला में कुपोषित बच्चों को निःशुल्क दूध वितरित कर रही है और उन्हें स्कूल पूर्व शिक्षा भी प्रदान कर रही है। सचिव ने यह भी जानकारी दी कि संस्था राज्य में छह पोषण पुनर्वास केंद्रों का संचालन कर रही है। इसके अतिरिक्त, संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य कर रहा है। किशोर कुमार मंडल ने बताया कि आने वाले वर्षों में संस्था अपने उद्देश्यों को अधिक सशक्त रूप से लागू करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करेगी। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने संस्था की गतिविधियों की सराहना की। गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों को प्रयासरत उन्होंने कहा कि किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में समता ग्रामीण विकास कटिहार के साथ-साथ अन्य जिलों और पूरे राज्य में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों और उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित कुमार विश्वास, सचिव किशोर कुमार मंडल, अम्बिका प्रसाद मंडल, भागीरथ राय, लीला देवी, ममता मरांडी, कर्नल अनंत कुमार, अरविंद गौतम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुमार शंभू नाथ, मनोज कुमार मंडल, सद्दाम हुसैन, चन्दन कुमार, सुजन कुमार, सुमित चौधरी, सरोज कुमार, अनुज कुमार मंडल और गरिमा भारती सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कटिहार के दुर्गास्थान स्थित सामाजिक संगठन समता ग्रामीण विकास के कार्यालय परिसर में रविवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक और आमसभा का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष ललित कुमार विश्वास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान संस्था के सचिव और सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कुमार मंडल ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंडल ने बताया कि संस्था गरीब बस्तियों, विशेषकर एससी-एसटी टोला में कुपोषित बच्चों को निःशुल्क दूध वितरित कर रही है और उन्हें स्कूल पूर्व शिक्षा भी प्रदान कर रही है। सचिव ने यह भी जानकारी दी कि संस्था राज्य में छह पोषण पुनर्वास केंद्रों का संचालन कर रही है। इसके अतिरिक्त, संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य कर रहा है। किशोर कुमार मंडल ने बताया कि आने वाले वर्षों में संस्था अपने उद्देश्यों को अधिक सशक्त रूप से लागू करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करेगी। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने संस्था की गतिविधियों की सराहना की। गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों को प्रयासरत उन्होंने कहा कि किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में समता ग्रामीण विकास कटिहार के साथ-साथ अन्य जिलों और पूरे राज्य में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों और उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित कुमार विश्वास, सचिव किशोर कुमार मंडल, अम्बिका प्रसाद मंडल, भागीरथ राय, लीला देवी, ममता मरांडी, कर्नल अनंत कुमार, अरविंद गौतम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुमार शंभू नाथ, मनोज कुमार मंडल, सद्दाम हुसैन, चन्दन कुमार, सुजन कुमार, सुमित चौधरी, सरोज कुमार, अनुज कुमार मंडल और गरिमा भारती सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *