सेक्रेटरी इंचार्ज ने की अधिकारियों के साथ रिव्यु मीटिंग:शेखपुरा में एसेंशियल सर्विसेज और पब्लिक वेलफेयर पर किया फोकस

शेखपुरा में जिला के प्रभारी सचिव सह बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों के हितों की रक्षा और आगामी चुनौतियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेना था। बैठक से पहले, बिहार पुलिस की मिली-जुली टुकड़ी ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक के रूप में एक पौधा और भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। 23 परिवारों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सिलेंडर उपलब्ध कराए गए सचिव ने जिले में रसोई गैस की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और एजेंसियां डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित कर रही हैं। हाल ही में गैस संकट का सामना कर रहे 23 परिवारों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। आम जनता की सुविधा के लिए दो 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। बैठक के बाद सचिव ने स्वयं सुमित्रा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कालाबाजारी रोकने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद और बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर सामग्री मिल सके। इसके अतिरिक्त, किसानों द्वारा खेतों में कचरा या फसल अवशेष जलाने वालों पर सख्ती बरतने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। गर्मी और आगामी मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया। शेखपुरा में जिला के प्रभारी सचिव सह बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों के हितों की रक्षा और आगामी चुनौतियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेना था। बैठक से पहले, बिहार पुलिस की मिली-जुली टुकड़ी ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक के रूप में एक पौधा और भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। 23 परिवारों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सिलेंडर उपलब्ध कराए गए सचिव ने जिले में रसोई गैस की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और एजेंसियां डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित कर रही हैं। हाल ही में गैस संकट का सामना कर रहे 23 परिवारों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। आम जनता की सुविधा के लिए दो 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। बैठक के बाद सचिव ने स्वयं सुमित्रा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कालाबाजारी रोकने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद और बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर सामग्री मिल सके। इसके अतिरिक्त, किसानों द्वारा खेतों में कचरा या फसल अवशेष जलाने वालों पर सख्ती बरतने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। गर्मी और आगामी मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *