साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 34वां मैच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। UAE ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। अर्यांश शर्मा और मुहम्मद वसीम आउट हो चुके हैं। ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
दूसरी ओर UAE की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। ———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
टी-20 वर्ल्डकप, UAE का दूसरा विकेट गिरा:दोनों ओपनर्स आउट; साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, सुपर-8 में पहुंच चुकी है टीम


