शादी पार्टी के दूसरे जमकर चले लाठी-डंडे और हथियार:बिलासपुर में पड़ोसियों के गाली देने से विवाद, हमले में 4 की हालत गंभीर;महिला रायपुर रेफर

शादी पार्टी के दूसरे जमकर चले लाठी-डंडे और हथियार:बिलासपुर में पड़ोसियों के गाली देने से विवाद, हमले में 4 की हालत गंभीर;महिला रायपुर रेफर

बिलासपुर में पड़ोसियों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पड़ोसियों ने जिस घर में एक दिन पहले शादी पार्टी हुई थी, वहां जाकर जमकर लाठी-डंडे और हथियार चलाए। इस हमले में एक ही परिवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि महिला बुरी तरह घायल है। उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। पेंडारी निवासी पीड़ित राजा बघेल ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह अपने घर में था, जबकि उसके परिवार के सदस्य बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल, सुमित्रा बघेल और उनके परिजन गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर जब वह बाहर निकला तो देखा कि आरोपी उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर रहे हैं और माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अचानक हमले के बाद मची चीख-पुकार आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी अचानक हथियार लेकर आ गए। लक्ष्मण बघेल लाठी, अर्जुन बघेल कुल्हाड़ी और दिलीप बघेल हंसिया लेकर पहुंचे और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों और हथियारों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित को भी धमकाया गया। इस घटना से चीख-पुकार मच गई, घर के सदस्य जान बचाकर भागते रहे। इस हमले में हंसराज, परमानंद, सहेत्रीन और उषा दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर, रायपुर रेफर घटना में घायल एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो अब तक होश में नहीं आई है। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सिम्स में जारी है। रिसेप्शन के बाद हुआ विवाद बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले ही पीड़ित परिवार के घर शादी का रिसेप्शन हुआ था, जिसके कारण घर में रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हो गई। मामले की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *