जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित फील्ड ट्रेनर का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ

भास्कर न्यूज | किशनगंज भारत की जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) से संबंधित फील्ड ट्रेनर के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज एवं पोठिया के नामित कुल 28 फील्ड ट्रेनर उपस्थित होकर सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण की शुरूआत करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जनगणना का इतिहास एवं भारत की समृद्धि में महत्व पर प्रकाश डाला एवं बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इस चरण में सभी भवनों, जनगणना मकानों एवं परिवारों की पहचान कर उनका व्यवस्थित रूप से सूचीकरण किया जाएगा। साथ ही आवास की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे-छत की सामग्री, पेयजल का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, वाहन (कार, मोटरसाइकिल आदि) से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जाएगी। भारत की जनगणना के दौरान डिजिटल नवाचार के तहत जनगणना में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। स्वगणना का कार्य 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक तथा प्रगणक द्वारा यह कार्य 02 मई से 31 मई तक संचालित किया जाएगा। भास्कर न्यूज | किशनगंज भारत की जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) से संबंधित फील्ड ट्रेनर के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज एवं पोठिया के नामित कुल 28 फील्ड ट्रेनर उपस्थित होकर सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण की शुरूआत करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जनगणना का इतिहास एवं भारत की समृद्धि में महत्व पर प्रकाश डाला एवं बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इस चरण में सभी भवनों, जनगणना मकानों एवं परिवारों की पहचान कर उनका व्यवस्थित रूप से सूचीकरण किया जाएगा। साथ ही आवास की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे-छत की सामग्री, पेयजल का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, वाहन (कार, मोटरसाइकिल आदि) से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जाएगी। भारत की जनगणना के दौरान डिजिटल नवाचार के तहत जनगणना में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। स्वगणना का कार्य 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक तथा प्रगणक द्वारा यह कार्य 02 मई से 31 मई तक संचालित किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *