लखनऊ के ऐशबाग स्थित तिलकनगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 44वां श्री श्याम निशानोत्सव मनाया जा रहा है। ‘जमघट म्हारे श्याम का’ भजन संध्या के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर रंगबिरंगी रोशनी से सजा दरबार बनाया गया था। खाटू नरेश की प्रतिमा स्वर्ण कमल वाले सिंहासन पर विराजमान हैं । प्रतिमा को मोर पंख का स्वर्ण मुकुट, तिलक, हीरा-पन्ना और मोतियों से सुसज्जित बागा पहनाया गया। परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। देवी-देवताओं और टेराकोटा कला की नक्काशी की गई लगभग 50 फुट ऊंचे और 111 फुट चौड़े दरबार के दोनों ओर पवनसुत हनुमान और श्याम ध्वज स्थापित किए गए थे। दरबार की दीवारों पर देवी-देवताओं और टेराकोटा कला की नक्काशी की गई हैं । यहां पुरी के भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर सकते हैं ।भजन संध्या में संजय शर्मा, लव अग्रवाल, अरविंद सहल और कुमार मुकेश ने प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली उन्होंने ‘मन की बाता सांवरिया से…’, ‘तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे…’, ‘ए श्याम तेरे हम जबसे दीवाने हो गए…’ और ‘किसी की नैया का मांझी बन जाता है…’ जैसे भजन गाए।उत्सव के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली।मंडल द्वारा भजन गायकों और सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।


