बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन है। पहली पाली में मैथ्स की परीक्षा हो रही है। भागलपुर में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। 9 बजे सेंटर का गेट बंद कर दिया गया, इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी गई। सेंटर के बाहर छात्रों की घड़ी, बेल्ट, जूते उतरवाए गए। दूसरी पाली में व्यावसायिक संकाय के छात्रों के लिए फाउंडेशन कोर्स और कला संकाय के छात्रों के लिए राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। कुल 59 सेंटर्स पर 40,200 परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल, इंटर स्तरीय सरसहाय विद्यालय कहलगांव, श्याम सुंदर विद्या निकेतन और सीसी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं। सीसीटीवी से निगरानी परीक्षा को कदाचार मुक्त रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है। इसके अतिरिक्त, वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट घड़ी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि असुविधा से बचा जा सके। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की देखरेख में यह परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है। तीन लेयर में सुरक्षा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तीन स्तर पर जांच की गई। केंद्र में प्रवेश के समय जांच और वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले हॉल में भी जांच की गई। इसके बाद केंद्राधीक्षक और उड़नदस्ता दल की ओर से औचक जांच की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन है। पहली पाली में मैथ्स की परीक्षा हो रही है। भागलपुर में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। 9 बजे सेंटर का गेट बंद कर दिया गया, इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी गई। सेंटर के बाहर छात्रों की घड़ी, बेल्ट, जूते उतरवाए गए। दूसरी पाली में व्यावसायिक संकाय के छात्रों के लिए फाउंडेशन कोर्स और कला संकाय के छात्रों के लिए राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। कुल 59 सेंटर्स पर 40,200 परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल, इंटर स्तरीय सरसहाय विद्यालय कहलगांव, श्याम सुंदर विद्या निकेतन और सीसी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं। सीसीटीवी से निगरानी परीक्षा को कदाचार मुक्त रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है। इसके अतिरिक्त, वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट घड़ी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि असुविधा से बचा जा सके। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की देखरेख में यह परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है। तीन लेयर में सुरक्षा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तीन स्तर पर जांच की गई। केंद्र में प्रवेश के समय जांच और वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले हॉल में भी जांच की गई। इसके बाद केंद्राधीक्षक और उड़नदस्ता दल की ओर से औचक जांच की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


