जमुई में इंटर एग्जाम का दूसरा दिन आज:35 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, मैथमैटिक्स-पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा

जमुई में इंटर एग्जाम का दूसरा दिन आज:35 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, मैथमैटिक्स-पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा

जमुई में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के दूसरे दिन मंगलवार, 3 फरवरी को जिले के सभी 35 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन पहली पाली में गणित (मैथ) और दूसरी पाली में राजनीतिक विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) की परीक्षा निर्धारित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। सुबह 9 बजे सभी केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली के लिए प्रवेश का समय दोपहर 1 बजे से रखा गया है और मुख्य गेट 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। कुल 21,935 परीक्षार्थी शामिल हो रहे जिले में इंटर परीक्षा में कुल 21,935 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सोमवार, 2 फरवरी को इंटर परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी और दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षार्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट तक उतरवा दिए गए पहले दिन सुबह 9 बजे गेट बंद होने के बाद कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका, जिससे वे निराश दिखे। कदाचार रोकने के लिए परीक्षा के दौरान कड़ी जांच की गई। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट तक उतरवा दिए गए। ठंड के मौसम में नंगे पांव परीक्षा देने को मजबूर परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। एग्जाम से जुड़े कुछ पॉइंट्स जमुई में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के दूसरे दिन मंगलवार, 3 फरवरी को जिले के सभी 35 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन पहली पाली में गणित (मैथ) और दूसरी पाली में राजनीतिक विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) की परीक्षा निर्धारित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। सुबह 9 बजे सभी केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली के लिए प्रवेश का समय दोपहर 1 बजे से रखा गया है और मुख्य गेट 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। कुल 21,935 परीक्षार्थी शामिल हो रहे जिले में इंटर परीक्षा में कुल 21,935 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सोमवार, 2 फरवरी को इंटर परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी और दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षार्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट तक उतरवा दिए गए पहले दिन सुबह 9 बजे गेट बंद होने के बाद कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका, जिससे वे निराश दिखे। कदाचार रोकने के लिए परीक्षा के दौरान कड़ी जांच की गई। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट तक उतरवा दिए गए। ठंड के मौसम में नंगे पांव परीक्षा देने को मजबूर परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। एग्जाम से जुड़े कुछ पॉइंट्स  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *