लखीसराय में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का दूसरा दिन गुरुवार देर शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, दौड़ और ताइक्वांडो सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लंबी कूद में बालक वर्ग से शास्वत कुमार और बालिका वर्ग से सुष्मिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बालक वर्ग में शास्वत कुमार ने एक बार फिर जीत हासिल की, जबकि बालिका वर्ग में आरती कुमारी विजेता रहीं। फुटबॉल प्रतियोगिता का बालक वर्ग का खिताब सेंट मेरी स्कूल, सूरजगढ़ ने अपने नाम किया। खो-खो अंडर-17 बालक वर्ग में भी सेंट मेरी स्कूल, सूरजगढ़ ने बाजी मारी, वहीं बालिका वर्ग में प्लस-2 परियोजना उच्च विद्यालय, सूरजगढ़ विजेता रहा। वॉलीबॉल में बालक वर्ग का खिताब प्लस-2 उच्च विद्यालय, जैतपुर ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में प्लस-2 परियोजना उच्च विद्यालय, सूरजगढ़ ने जीत दर्ज की। कबड्डी में बालक वर्ग का खिताब उच्च विद्यालय, बड़हिया और बालिका वर्ग का खिताब प्लस-2 उच्च विद्यालय, बड़हिया ने अपने नाम किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में 800 मीटर बालक वर्ग में गुलशन कुमार और बालिका वर्ग में अंजू कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से सौरव कुमार और बालिका वर्ग से सृष्टि कुमारी विजेता रहीं। गोला फेंक में बालक वर्ग के रौशन कुमार और बालिका वर्ग की सुहानी कुमारी ने जीत हासिल की। चक्का फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अमन राज और बालिका वर्ग की कोटि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शुक्रवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। लखीसराय में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का दूसरा दिन गुरुवार देर शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, दौड़ और ताइक्वांडो सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लंबी कूद में बालक वर्ग से शास्वत कुमार और बालिका वर्ग से सुष्मिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बालक वर्ग में शास्वत कुमार ने एक बार फिर जीत हासिल की, जबकि बालिका वर्ग में आरती कुमारी विजेता रहीं। फुटबॉल प्रतियोगिता का बालक वर्ग का खिताब सेंट मेरी स्कूल, सूरजगढ़ ने अपने नाम किया। खो-खो अंडर-17 बालक वर्ग में भी सेंट मेरी स्कूल, सूरजगढ़ ने बाजी मारी, वहीं बालिका वर्ग में प्लस-2 परियोजना उच्च विद्यालय, सूरजगढ़ विजेता रहा। वॉलीबॉल में बालक वर्ग का खिताब प्लस-2 उच्च विद्यालय, जैतपुर ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में प्लस-2 परियोजना उच्च विद्यालय, सूरजगढ़ ने जीत दर्ज की। कबड्डी में बालक वर्ग का खिताब उच्च विद्यालय, बड़हिया और बालिका वर्ग का खिताब प्लस-2 उच्च विद्यालय, बड़हिया ने अपने नाम किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में 800 मीटर बालक वर्ग में गुलशन कुमार और बालिका वर्ग में अंजू कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से सौरव कुमार और बालिका वर्ग से सृष्टि कुमारी विजेता रहीं। गोला फेंक में बालक वर्ग के रौशन कुमार और बालिका वर्ग की सुहानी कुमारी ने जीत हासिल की। चक्का फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अमन राज और बालिका वर्ग की कोटि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शुक्रवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।


