बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन: पहली बार बारकोड सिस्टम लागू, 61 हजार से अधिक विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन: पहली बार बारकोड सिस्टम लागू, 61 हजार से अधिक विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए गए हैं। पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोड सिस्टम लागू किया गया है, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके।

इसके अलावा इस बार मुख्य उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की संख्या भी कम की गई है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को 20 पृष्ठ और 12वीं के विद्यार्थियों को 28 पृष्ठ की उत्तर पुस्तिका दी जा रही है। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर 8 पृष्ठ की सप्लीमेंट्री कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिले में कुल 61,729 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 33,083 छात्र-छात्राएं कक्षा 10वीं और 28,646 विद्यार्थी कक्षा 12वीं के हैं। परीक्षाएं जिले के 203 केंद्रों पर संचालित की जा रही हैं। नकल रोकने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सात उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *