बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का दूसरा दिन:दोनों पाली में मैथ्स के पेपर, 1699 केंद्रों 15 लाख बच्चे दे रहे हैं एग्जाम

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का दूसरा दिन:दोनों पाली में मैथ्स के पेपर, 1699 केंद्रों 15 लाख बच्चे दे रहे हैं एग्जाम

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आज दूसरा दिन है। दोनों पाली में मैथ्स का पेपर हैं। प्रदेश के 1699 सेंटर्स पर करीब 15 लाख बच्चे एग्जाम दे रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, इसके लिए एंट्री सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसके पहले मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 5 छात्र-छात्राओं का निष्कासित किया गया। इनमें नवादा-1,गोपालगंज- 2, मधेपुरा- 1, अररिया से एक बच्चा शामिल हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है। साथ ही परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। इस साल परीक्षा में करीब 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पहली पाली में लगभग 7.58 लाख और दूसरी में करीब 7.54 लाख परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर जूता और मोजा पहनकर नहीं आएं। सुरक्षा जांच को आसान बनाने के लिए यह नियम लागू किया गया है। नियम का पालन नहीं करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है, इसलिए सभी छात्रों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की सलाह दी गई है। व्यवस्था की गई है। राजधानी सहित सभी जिलों में विशेष सुरक्षा पटना में करीब 71 हजार छात्रों के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा को आदर्श और सुरक्षित माहौल में आयोजित करने के लिए 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मियों की तैनाती, हेल्प डेस्क, सजावट और अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 7 शहरों में दीवार फांदकर सेंटर में पहुंचे छात्र इधर, परीक्षा के पहले दिन यानी मंगलवार को कई जिलों में देर से पहुंचने के कारण कुछ छात्र-छात्राएं दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते देखे गए। पटना के मिलर स्कूल में एक छात्रा करीब 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर अंदर घुस गई थी, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके अलावा बक्सर में भी एक छात्रा दीवार फांदकर सेंटर पहुंची, जबकि बेगूसराय में तीन छात्राएं इसी तरह सेंटर में घुसीं। वहीं, गोपालगंज के वीएम इंटर कॉलेज और मुंगेर के जमालपुर स्थित एनसी घोष प्लस टू हाई स्कूल में भी छात्र दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते पाए गए। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आज दूसरा दिन है। दोनों पाली में मैथ्स का पेपर हैं। प्रदेश के 1699 सेंटर्स पर करीब 15 लाख बच्चे एग्जाम दे रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, इसके लिए एंट्री सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसके पहले मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 5 छात्र-छात्राओं का निष्कासित किया गया। इनमें नवादा-1,गोपालगंज- 2, मधेपुरा- 1, अररिया से एक बच्चा शामिल हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है। साथ ही परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। इस साल परीक्षा में करीब 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पहली पाली में लगभग 7.58 लाख और दूसरी में करीब 7.54 लाख परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर जूता और मोजा पहनकर नहीं आएं। सुरक्षा जांच को आसान बनाने के लिए यह नियम लागू किया गया है। नियम का पालन नहीं करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है, इसलिए सभी छात्रों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की सलाह दी गई है। व्यवस्था की गई है। राजधानी सहित सभी जिलों में विशेष सुरक्षा पटना में करीब 71 हजार छात्रों के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा को आदर्श और सुरक्षित माहौल में आयोजित करने के लिए 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मियों की तैनाती, हेल्प डेस्क, सजावट और अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 7 शहरों में दीवार फांदकर सेंटर में पहुंचे छात्र इधर, परीक्षा के पहले दिन यानी मंगलवार को कई जिलों में देर से पहुंचने के कारण कुछ छात्र-छात्राएं दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते देखे गए। पटना के मिलर स्कूल में एक छात्रा करीब 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर अंदर घुस गई थी, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके अलावा बक्सर में भी एक छात्रा दीवार फांदकर सेंटर पहुंची, जबकि बेगूसराय में तीन छात्राएं इसी तरह सेंटर में घुसीं। वहीं, गोपालगंज के वीएम इंटर कॉलेज और मुंगेर के जमालपुर स्थित एनसी घोष प्लस टू हाई स्कूल में भी छात्र दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते पाए गए। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *