कपूरथला की मॉडर्न जेल में चलाया सर्च ऑपरेशन:नशीला पाउडर और कैप्सूल बरामद, सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर केस दर्ज

कपूरथला की मॉडर्न जेल में चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान में जेल परिसर से 91.04 ग्राम नशीला पदार्थ और 51 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जोगिंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि सुरक्षा गार्डों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान वार्डन प्रिंस कुमार ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि जेल परिसर के वेटिंग हॉल के पास बने बाथरूम में पानी की टंकी से काले रंग की टेप से लिपटा एक प्लास्टिक लिफाफा मिला। जेल में नशीला पाउडर बरामद लिफाफा खोलने पर उसमें से 71.70 ग्राम पीले रंग का नशीला पाउडर बरामद हुआ। दूसरे मामले में, जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट राजकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वार्डन अरविंदरपाल सिंह को सुरक्षा टावर नंबर 6 के पास बैरक नंबर 7 के पीछे एक लाल रंग की टेप लगा लिफाफा मिला। नशीला पाउडर और नशीले कैप्सूल बरामद जांच करने पर इस लिफाफे से 19.04 ग्राम नशीला पाउडर और 51 लाल रंग के नशीले कैप्सूल बरामद हुए। दोनों शिकायतों के आधार पर, थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन ने भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के संकेत भी दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *