SDPO गौतम कुमार की नौकरानी के पास करोड़ों की संपत्ति:बंगाल में 1 करोड़ का मकान, लग्जरी कार से आती है काम पर

SDPO गौतम कुमार की नौकरानी के पास करोड़ों की संपत्ति:बंगाल में 1 करोड़ का मकान, लग्जरी कार से आती है काम पर

किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई के बाद 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। वहीं अब इस मामले में उनकी नौकरानी पारो के पास भी भारी-भरकम संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल का भी खुलासा हुआ है। पारो किशनगंज शहर के धरमगंज के किला बागान की रहने वाली है। पारो ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार इलाके में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से एक मकान बनवाया है। इसके अलावा एसडीपीओ गौतम कुमार ने उसे एक बुलेट बाइक भी उपहार में दी थी। जिसके साथ उसने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा नौकरानी का कई वीडियो भी सामने आया है। एक वीडियो में पारो के हाथ में लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वो SDPO और उनके साथियों के साथ नजर आ रही है। SDPO के साथ नौकरानी की PHOTOS..
35 लाख की कार से काम करने आती है नौकरानी इतना ही नहीं पारो को घर से सरकारी आवास लाने-ले जाने के लिए 35 लाख रुपए से अधिक कीमत वाली लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार सरकारी कर्मी और एसडीपीओ के निजी वाहन या सरकारी गाड़ी को विशेष रूप से पारो को घर से लाने के लिए भेजा जाता था। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसके घर पर छह लाख रुपए का सोने का हार भी था। परिवार के साथ पारो फरार इन खुलासों के बाद एसडीपीओ की नौकरानी पारो अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गई है। इस पूरे मामले ने किशनगंज पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोग भी इस खुलासे पर हैरान हैं। सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। गौतम कुमार पर पहले से ही 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आरोप है, और अब उनकी नौकरानी की जीवनशैली को लेकर नई जांच शुरू हो गई है। किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई के बाद 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। वहीं अब इस मामले में उनकी नौकरानी पारो के पास भी भारी-भरकम संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल का भी खुलासा हुआ है। पारो किशनगंज शहर के धरमगंज के किला बागान की रहने वाली है। पारो ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार इलाके में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से एक मकान बनवाया है। इसके अलावा एसडीपीओ गौतम कुमार ने उसे एक बुलेट बाइक भी उपहार में दी थी। जिसके साथ उसने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा नौकरानी का कई वीडियो भी सामने आया है। एक वीडियो में पारो के हाथ में लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वो SDPO और उनके साथियों के साथ नजर आ रही है। SDPO के साथ नौकरानी की PHOTOS..
35 लाख की कार से काम करने आती है नौकरानी इतना ही नहीं पारो को घर से सरकारी आवास लाने-ले जाने के लिए 35 लाख रुपए से अधिक कीमत वाली लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार सरकारी कर्मी और एसडीपीओ के निजी वाहन या सरकारी गाड़ी को विशेष रूप से पारो को घर से लाने के लिए भेजा जाता था। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसके घर पर छह लाख रुपए का सोने का हार भी था। परिवार के साथ पारो फरार इन खुलासों के बाद एसडीपीओ की नौकरानी पारो अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गई है। इस पूरे मामले ने किशनगंज पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोग भी इस खुलासे पर हैरान हैं। सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। गौतम कुमार पर पहले से ही 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आरोप है, और अब उनकी नौकरानी की जीवनशैली को लेकर नई जांच शुरू हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *