विक्रमशिला पुल का SDO ने किया निरीक्षण:भागलपुर में कहा- फॉल्स दीवार टूटी, पुल पर खतरा नहीं, अफवाहों से बचें

विक्रमशिला पुल का SDO ने किया निरीक्षण:भागलपुर में कहा- फॉल्स दीवार टूटी, पुल पर खतरा नहीं, अफवाहों से बचें

भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के नीचे एक फॉल्स (अस्थायी) दीवार गंगा नदी में गिर या। हालांकि, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट कर दी है और पुल को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि विक्रमशिला सेतु के मुख्य ढांचे (स्ट्रक्चर) में किसी प्रकार की कोई क्षति या तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है। अस्थायी रूप से बनाई गई थी दीवार एसडीओ ने बताया कि जिस दीवार के गिरने की बात सामने आई है, वह पुल का स्थायी हिस्सा नहीं थी, बल्कि निर्माण काम के दौरान बनाई गई एक अस्थायी फॉल्स दीवार थी। इस प्रकार की दीवारें नदी के तेज बहाव और पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी रूप से बनाई जाती हैं, ताकि पुल निर्माण काम सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन अस्थायी दीवारों को तोड़कर हटाया जाना था, लेकिन किसी कारणवश कुछ दीवारें उस समय नहीं हटाई जा सकीं। उन्हीं में से एक जर्जर हो चुकी दीवार अब टूटकर नदी में गिर गई है। प्रशासन की ओर से शेष बची ऐसी दीवारों को भी जल्द चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसडीओ विकास कुमार ने पिछले दो दिनों से कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरों को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पुल के पाया संख्या 19 को नुकसान पहुंचने की जो बातें कही जा रही हैं, वह पूरी तरह गलत हैं और इसका कोई आधार नहीं है। भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के नीचे एक फॉल्स (अस्थायी) दीवार गंगा नदी में गिर या। हालांकि, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट कर दी है और पुल को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि विक्रमशिला सेतु के मुख्य ढांचे (स्ट्रक्चर) में किसी प्रकार की कोई क्षति या तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है। अस्थायी रूप से बनाई गई थी दीवार एसडीओ ने बताया कि जिस दीवार के गिरने की बात सामने आई है, वह पुल का स्थायी हिस्सा नहीं थी, बल्कि निर्माण काम के दौरान बनाई गई एक अस्थायी फॉल्स दीवार थी। इस प्रकार की दीवारें नदी के तेज बहाव और पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी रूप से बनाई जाती हैं, ताकि पुल निर्माण काम सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन अस्थायी दीवारों को तोड़कर हटाया जाना था, लेकिन किसी कारणवश कुछ दीवारें उस समय नहीं हटाई जा सकीं। उन्हीं में से एक जर्जर हो चुकी दीवार अब टूटकर नदी में गिर गई है। प्रशासन की ओर से शेष बची ऐसी दीवारों को भी जल्द चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसडीओ विकास कुमार ने पिछले दो दिनों से कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरों को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पुल के पाया संख्या 19 को नुकसान पहुंचने की जो बातें कही जा रही हैं, वह पूरी तरह गलत हैं और इसका कोई आधार नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *