जाखल के स्कूल में अचानक पहुंचे एसडीएम:एक शिक्षक गैरहाजिर मिला; मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की

जाखल के स्कूल में अचानक पहुंचे एसडीएम:एक शिक्षक गैरहाजिर मिला; मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की

फतेहाबाद के जाखल में टोहाना एसडीएम आकाश शर्मा ने मंगलवार को सरकारी स्कूल और नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले जाखल के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। यहां सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मरीजों का हालचाल भी जाना गया। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त पाई गई और अन्य जगहों पर भी जांच में सब कुछ सही मिला। एक शिक्षक गैरहाजिर पाया इसके बाद, जाखल के पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां एक शिक्षक गैरहाजिर पाया गया। एसडीएम ने उनके हाजिरी रजिस्टर पर अनुपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति और पाठ्यक्रम की जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता की जांच की एसडीएम ने स्कूल परिसर में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने, शिक्षण संसाधनों के बेहतर उपयोग और सुविधाओं के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की स्वच्छता और शौचालयों की स्थिति की भी गहन जांच की। इसके अतिरिक्त, स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, खेलकूद तथा अध्ययन के लिए उपलब्ध वातावरण का भी निरीक्षण किया गया। इन सभी सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और उनके सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *