नगर निगम की वसूली टीम से हाथापाई:फिरोजाबाद में नाराज कर्मचारियों ने जलकल कार्यालय में किया हंगामा

नगर निगम की वसूली टीम से हाथापाई:फिरोजाबाद में नाराज कर्मचारियों ने जलकल कार्यालय में किया हंगामा

फिरोजाबाद के महावीर नगर में मंगलवार को नगर निगम की वसूली टीम के साथ स्थानीय लोगों की हाथापाई हो गई। इस घटना के बाद वसूली पर वेतन रोके जाने से नाराज कर्मचारियों ने जलकल कार्यालय में जमकर हंगामा किया। थाना उत्तर क्षेत्र के महावीर नगर गली नंबर-10 में वसूली के दौरान निगम कर्मियों और स्थानीय निवासियों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। नगर निगम कर्मचारियों का आरोप है कि वसूली के लक्ष्य पूरे न होने पर उनका वेतन रोक दिया जाता है, जिससे वे मानसिक तनाव में काम करने को मजबूर हैं। इसी नाराजगी के चलते इस घटना के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कर्मचारियों ने जलकल कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और वसूली के दौरान उनके साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपनी सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। हंगामे की सूचना पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई और उनकी सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। मामले को लेकर थाना उत्तर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की वसूली प्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *