सहरसा में गाड़ी चेकिंग, पुलिस जवान से हाथापाई:हेलमेट नहीं पहनने पर रोका था, बाइक ड्राइवर पर FIR दर्ज

सहरसा में गाड़ी चेकिंग, पुलिस जवान से हाथापाई:हेलमेट नहीं पहनने पर रोका था, बाइक ड्राइवर पर FIR दर्ज

सहरसा शहर के थाना चौक के समीप गाड़ी चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक ने पुलिस जवान से हाथापाई की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। घटना तब हुई जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोका। पुलिसकर्मी ने युवक के कागजात की जांच की और चालान की कार्रवाई के लिए उसे थाने चलने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस जवान की बात से नाराज बाइक चालक ने बहस शुरू कर दी, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोपी चालक ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई पीड़ित पुलिस जवान, ट्रैफिक थाना में प्रतिस्थापित गृह रक्षक बालक कुमार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान चालान काटने की प्रक्रिया के दौरान आरोपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की। भादा गांव का रहने वाला है आरोपी सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गृह रक्षक बालक कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में उल्लेख है कि हेलमेट और चालान को लेकर एक बाइक चालक ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक चालक की पहचान सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के भादा गांव निवासी 28 वर्षीय कुंदन शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सहरसा शहर के थाना चौक के समीप गाड़ी चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक ने पुलिस जवान से हाथापाई की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। घटना तब हुई जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोका। पुलिसकर्मी ने युवक के कागजात की जांच की और चालान की कार्रवाई के लिए उसे थाने चलने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस जवान की बात से नाराज बाइक चालक ने बहस शुरू कर दी, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोपी चालक ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई पीड़ित पुलिस जवान, ट्रैफिक थाना में प्रतिस्थापित गृह रक्षक बालक कुमार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान चालान काटने की प्रक्रिया के दौरान आरोपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की। भादा गांव का रहने वाला है आरोपी सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गृह रक्षक बालक कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में उल्लेख है कि हेलमेट और चालान को लेकर एक बाइक चालक ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक चालक की पहचान सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के भादा गांव निवासी 28 वर्षीय कुंदन शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *