मधुबनी में मिथिला महोत्सव, बिहार दिवस की स्क्रीनिंग:स्कूली बच्चों और युवा कलाकारों को मिलेगा स्टेज

मधुबनी में मिथिला महोत्सव, बिहार दिवस की स्क्रीनिंग:स्कूली बच्चों और युवा कलाकारों को मिलेगा स्टेज

मधुबनी के खेल भवन में मिथिला महोत्सव और बिहार दिवस 2026 के लिए एक स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों और युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना था। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने बताया कि मिथिला महोत्सव 20 और 21 मार्च को तथा बिहार दिवस 22 मार्च को वॉटसन उच्च विद्यालय, मधुबनी में आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर इन आयोजनों की तैयारियाँ चल रही हैं। स्थानीय खान-पान और मिथिला कला-संस्कृति पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे इन आयोजनों में स्थानीय खान-पान और मिथिला कला-संस्कृति पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यह महोत्सव प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करेगा। दिन में होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की है। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अभिषेक कुमार, उमेश कुमार, मधु कुमारी, डॉ. शिवनारायण मिश्र और प्रेरणा कुमारी ने बताया कि आईपीएस, पोल स्टार, रीजनल सेकेंडरी, उच्च विद्यालय बेलाही, उच्च विद्यालय बलहा, उच्च विद्यालय राजनगर, उच्च विद्यालय वॉटसन और उच्च विद्यालय शिवगंगा सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में बड़ी संख्या में भाग लेकर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। मधुबनी के खेल भवन में मिथिला महोत्सव और बिहार दिवस 2026 के लिए एक स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों और युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना था। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने बताया कि मिथिला महोत्सव 20 और 21 मार्च को तथा बिहार दिवस 22 मार्च को वॉटसन उच्च विद्यालय, मधुबनी में आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर इन आयोजनों की तैयारियाँ चल रही हैं। स्थानीय खान-पान और मिथिला कला-संस्कृति पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे इन आयोजनों में स्थानीय खान-पान और मिथिला कला-संस्कृति पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यह महोत्सव प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करेगा। दिन में होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की है। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अभिषेक कुमार, उमेश कुमार, मधु कुमारी, डॉ. शिवनारायण मिश्र और प्रेरणा कुमारी ने बताया कि आईपीएस, पोल स्टार, रीजनल सेकेंडरी, उच्च विद्यालय बेलाही, उच्च विद्यालय बलहा, उच्च विद्यालय राजनगर, उच्च विद्यालय वॉटसन और उच्च विद्यालय शिवगंगा सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में बड़ी संख्या में भाग लेकर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *