सेंसर वायर में चिप लगाकर लाखों का स्क्रैप चोरी:अलीगढ़ में धर्मकांटों पर वजन दिखता था पूरा, मेरठ का चिप मास्टर रडार पर

सेंसर वायर में चिप लगाकर लाखों का स्क्रैप चोरी:अलीगढ़ में धर्मकांटों पर वजन दिखता था पूरा, मेरठ का चिप मास्टर रडार पर

अलीगढ़ में धर्मकांटों पर चिप लगाकर लाखों की स्क्रैप चोरी करने वाले सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। इस गिरोह ने ट्रकों से माल चोरी करने का बिल्कुल नया तरीका निकालकर अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। सेंसर वायर में चिप लगाकर ट्रकों से भारी मात्रा में माल चोरी करने के बाद वजन को कागजों में पूरा दिखा देता था। बांट-माप विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही दो धर्मकांटों को सील कर दिया है। 3–3 टन माल होता था चोरी जांच में सामने आया है कि पुणे और अन्य बड़े शहरों से आने वाले ठोस आयरन स्क्रैप, पीतल, एल्यूमीनियम और कोयले से लदे ट्रकों को रास्ते में ही निशाना बनाया जाता था। प्रत्येक ट्रक से करीब 3-3 टन माल पार कर दिया जाता और फिर ट्रक को जलालपुर स्थित सांवरिया धर्मकांटे पर तोला जाता था। यहां लगी विशेष चिप के जरिए वजन को चोरी हुए माल के बराबर रिमोट या प्रोग्रामिंग से उतना ही बढ़ा दिया जाता था। वहीं, व्यापारियों को भी लाखों की ठगी का पता ही नहीं चल पाता था। धोखाधड़ी का नया तरीका बांट–माप विभाग में वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद कुमार पाल ने बताया कि इस बार ठगों ने तकनीक बदल दी है। आमतौर पर चिप मशीन के अंदर मदरबोर्ड में होती थी, लेकिन अब यह लोड सेल से आने वाले सेंसर वायर में पाई गई है। धर्मकांटे के नीचे बने गड्ढे को अक्सर खुला रखा जाता है। इसी का फायदा उठाकर अपराधी वहां घुसकर सेंसर वायर में चिप लगा देते थे। रचित, गगन और आशी धर्मकांटा पर गिरी गाज व्यापारियों ने चोरी की जानकारी होने पर इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। इसके बाद बांट-माप विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाल ही में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान थाना रोरावर के जलालपुर स्थित सांवरिया धर्मकांटा पर सेंसर वायर में चिप की पुष्टि हुई। इसे तत्काल सील कर दिया गया। टेस्ट बाट न होने पर किया चालाना गंगा धर्मकांटे को अवैध तरीके से चलने पर सील किया गया। वहीं, रचित, गगन और आशी धर्मकांटे पर जांच के लिए होने वाला 1 टन का टेस्ट बाट नहीं मिला। इस पर तीनों धर्मकांटों का चालान किया गया है। इसके अलावा अन्य धर्मकांटों की भी जांच की जा रही है। सिंडिकेट के 2 लोग भेजे जेल पुलिस ने ट्रक चालक बनी सिंह और धर्मकांटे के मुंशी श्यामविहारी उर्फ बबलू पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में मेरठ के रहने वाले सरफराज का नाम सामने आया है, जो धर्मकांटों में चिप लगाने और निकालने का ‘मास्टरमाइंड’ है। पुलिस की टीमें अब मेरठ और हाथरस के उन खरीदारों की तलाश में दबिश दे रही हैं जो चोरी का माल खरीदते थे। वहीं, स्क्रैप व्यापारियों ने जिले में पंजीकृत सभी 150 धर्मकांटों की जांच कराने की मांग की है। कई और धर्मकांटे रडार पर वरिष्ठ निरीक्षक (विधिक माप विज्ञान) प्रमोद कुमार पाल ने बताया कि आठ से अधिक धर्मकांटे रडार पर हैं। गभाना के रणजीत धर्मकांटा की तरह अब सभी को इंटरलॉकिंग और ताला सिस्टम अपनाना होगा। साक्ष्य मिलते ही अन्य पर भी सीलिंग की कार्रवाई होगी। अब सभी को निर्देश दिए गए हैं कि धर्मकांटे के नीचे वाले हिस्से को लोहे की जाली से ढककर ताला लगाना होगा, जिसकी चाबी सिर्फ मालिक के पास रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *