औरंगाबाद में सीढ़ी से गिरकर कबाड़ कारोबारी की मौत:मृतक के भाई का आरोप, कहा- मकान मालिक से बहस हुई थी, उसी ने छत से फेंका

औरंगाबाद में सीढ़ी से गिरकर कबाड़ कारोबारी की मौत:मृतक के भाई का आरोप, कहा- मकान मालिक से बहस हुई थी, उसी ने छत से फेंका

औरंगाबाद में सीढ़ी से गिरकर कबाड़ कारोबारी की मौत हो गई। घटना दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के गया रोड स्थित कबाड़ दुकान की है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के मालवार गांव के रहने वाले दिलकेश्वर सोनी के 45 साल के बेटे रमाशंकर सोनी के रूप में की गई। मामले की जानकारी के बाद कारोबारी के परिजन ने उसे इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। भाई बोला- बहस के बाद मकान मालिक ने मेरे भाई को छत से फेंका घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई शिव शंकर ने बताया कि मेरा भाई रमाशंकर दाउदनगर में विनोद के मकान में किराए पर रहता था और कबाड़ा खरीदने बेचने का काम करता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर विनोद से उसकी बहस हुई, इसके बाद उसने मेरे भाई को छत से फेंक दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की पत्नी बोली- पैर फिसलने से गिरे भैंसुर इधर शिव शंकर की पत्नी सीता देवी ने पुलिस को बताया है कि मैं अपने पति शिव शंकर सोनी और भैंसुर रमाशंकर सोनी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार को उसका मेरे भैंसुर रमाशंकर खाना पीना खाने के बाद बाथरूम के लिए गए थे। लौटने के दौरान सीढी से उसका पैर फिसल गया और रोशनदान से टकराते हुए वे छत से नीचे गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गिरकर ही मौत होना प्रतीत होता है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। औरंगाबाद में सीढ़ी से गिरकर कबाड़ कारोबारी की मौत हो गई। घटना दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के गया रोड स्थित कबाड़ दुकान की है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के मालवार गांव के रहने वाले दिलकेश्वर सोनी के 45 साल के बेटे रमाशंकर सोनी के रूप में की गई। मामले की जानकारी के बाद कारोबारी के परिजन ने उसे इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। भाई बोला- बहस के बाद मकान मालिक ने मेरे भाई को छत से फेंका घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई शिव शंकर ने बताया कि मेरा भाई रमाशंकर दाउदनगर में विनोद के मकान में किराए पर रहता था और कबाड़ा खरीदने बेचने का काम करता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर विनोद से उसकी बहस हुई, इसके बाद उसने मेरे भाई को छत से फेंक दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की पत्नी बोली- पैर फिसलने से गिरे भैंसुर इधर शिव शंकर की पत्नी सीता देवी ने पुलिस को बताया है कि मैं अपने पति शिव शंकर सोनी और भैंसुर रमाशंकर सोनी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार को उसका मेरे भैंसुर रमाशंकर खाना पीना खाने के बाद बाथरूम के लिए गए थे। लौटने के दौरान सीढी से उसका पैर फिसल गया और रोशनदान से टकराते हुए वे छत से नीचे गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गिरकर ही मौत होना प्रतीत होता है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *