पटना से चोरी स्कॉर्पियो औरंगाबाद में मिला है। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के बाद गाड़ी के चेसिस नंबर बदलने वाले बड़े रैकेट का खुलासा किया है। मौके से गैराज संचालक समेत 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों में शहर के नावाडीह स्थित तेली गली निवासी गैरेज संचालक कलीम उर्फ कल्लू, गयाजी जिले के गोला बाजार उनथु मोहल्ला निवासी मो. शाहिद हुसैन, विराटपुर मोहल्ला के अताउल रहमान और ओबरा थाना क्षेत्र के सननपुरा गांव निवासी कुंदन कुमार शामिल है। छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। एमजी रोड स्थित हरिओम टावर के पीछे न्यू रॉयल मोटर वर्क्स गैराज में चोरी की गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर को नष्ट कर फर्जी नंबर पंचिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही एसआई प्रशांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान गैराज में एक काले रंग की स्कॉर्पियो मिली, जिस पर आगे नंबर प्लेट नहीं थी। पीछे झारखंड का फर्जी नंबर JH01FF 2490 लगा था। जांच में पाया गया कि गाड़ी का इंजन खोलकर अलग कमरे में रखा गया था और उस पर फर्जी इंजन नंबर पंच करने का प्रयास किया गया था। संचालक मो. कलीम उर्फ कल्लु और मो. शाहिद हुसैन से पूछताछ की गई। पूछताछ में बताया कि यह गाड़ी अताउल रहमान के माध्यम से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने रामाबांध स्थित गैराज से अताउल रहमान को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि स्कॉर्पियो कुंदन कुमार ने लाई थी। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कुंदन कुमार को झारखंड के हरिहरगंज चौक से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कुंदन ने बताया कि यह गाड़ी उसके दोस्त पिंटु कुमार उर्फ हर्ष ने दी थी और उसी के कहने पर इंजन-चेसिस नंबर बदला जा रहा था। 15 दिन पहले चोरी हुई थी स्कॉर्पियो थाना लाकर जब स्कॉर्पियो के मूल चेसिस नंबर का ई-चालान मशीन से सत्यापन किया गया, तो गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर BR01HL 0325 निकला। इस संबंध में पटना के पालीगंज थाना से संपर्क करने पर पुष्टि हुई कि यह स्कॉर्पियो 15 दिसंबर 2025 को चोरी हुई थी और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से कैश और मोबाइल बरामद किया है। बरामद स्कॉर्पियो को भी थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में चोरी की गाड़ी रखने, फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाने, इंजन-चेसिस बदलने और वाहन के स्वरूप परिवर्तन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी पिंटू कुमार उर्फ हर्ष की तलाश जारी है। पटना से चोरी स्कॉर्पियो औरंगाबाद में मिला है। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के बाद गाड़ी के चेसिस नंबर बदलने वाले बड़े रैकेट का खुलासा किया है। मौके से गैराज संचालक समेत 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों में शहर के नावाडीह स्थित तेली गली निवासी गैरेज संचालक कलीम उर्फ कल्लू, गयाजी जिले के गोला बाजार उनथु मोहल्ला निवासी मो. शाहिद हुसैन, विराटपुर मोहल्ला के अताउल रहमान और ओबरा थाना क्षेत्र के सननपुरा गांव निवासी कुंदन कुमार शामिल है। छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। एमजी रोड स्थित हरिओम टावर के पीछे न्यू रॉयल मोटर वर्क्स गैराज में चोरी की गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर को नष्ट कर फर्जी नंबर पंचिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही एसआई प्रशांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान गैराज में एक काले रंग की स्कॉर्पियो मिली, जिस पर आगे नंबर प्लेट नहीं थी। पीछे झारखंड का फर्जी नंबर JH01FF 2490 लगा था। जांच में पाया गया कि गाड़ी का इंजन खोलकर अलग कमरे में रखा गया था और उस पर फर्जी इंजन नंबर पंच करने का प्रयास किया गया था। संचालक मो. कलीम उर्फ कल्लु और मो. शाहिद हुसैन से पूछताछ की गई। पूछताछ में बताया कि यह गाड़ी अताउल रहमान के माध्यम से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने रामाबांध स्थित गैराज से अताउल रहमान को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि स्कॉर्पियो कुंदन कुमार ने लाई थी। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कुंदन कुमार को झारखंड के हरिहरगंज चौक से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कुंदन ने बताया कि यह गाड़ी उसके दोस्त पिंटु कुमार उर्फ हर्ष ने दी थी और उसी के कहने पर इंजन-चेसिस नंबर बदला जा रहा था। 15 दिन पहले चोरी हुई थी स्कॉर्पियो थाना लाकर जब स्कॉर्पियो के मूल चेसिस नंबर का ई-चालान मशीन से सत्यापन किया गया, तो गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर BR01HL 0325 निकला। इस संबंध में पटना के पालीगंज थाना से संपर्क करने पर पुष्टि हुई कि यह स्कॉर्पियो 15 दिसंबर 2025 को चोरी हुई थी और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से कैश और मोबाइल बरामद किया है। बरामद स्कॉर्पियो को भी थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में चोरी की गाड़ी रखने, फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाने, इंजन-चेसिस बदलने और वाहन के स्वरूप परिवर्तन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी पिंटू कुमार उर्फ हर्ष की तलाश जारी है।


