शेखपुरा जिले में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरी स्कॉर्पियो पलट गई। इस दुर्घटना में 17 वर्षीय एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र बरबीघा स्थित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से मैट्रिक की परीक्षा देकर सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव लौट रहे थे। शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर चकंदरा मोड़ के पास एक बाइक चालक अचानक बिना इंडिकेटर दिए सड़क पर आ गया। बाइक सवार को बचाने में खोया नियंत्रण बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में गगरी गांव निवासी पंकज रजक के 17 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में अंकित कुमार, जवाहर कुमार, शिवम कुमार, दिलखुश कुमार और वाहन चालक सूरज कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल छात्र अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार को मैट्रिक परीक्षा का अंतिम दिन था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र एक साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई हादसे की खबर मिलते ही मृतक सुमित कुमार के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। सुमित पढ़ाई में होनहार छात्र था, उसकी असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा जिले में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरी स्कॉर्पियो पलट गई। इस दुर्घटना में 17 वर्षीय एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र बरबीघा स्थित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से मैट्रिक की परीक्षा देकर सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव लौट रहे थे। शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर चकंदरा मोड़ के पास एक बाइक चालक अचानक बिना इंडिकेटर दिए सड़क पर आ गया। बाइक सवार को बचाने में खोया नियंत्रण बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में गगरी गांव निवासी पंकज रजक के 17 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में अंकित कुमार, जवाहर कुमार, शिवम कुमार, दिलखुश कुमार और वाहन चालक सूरज कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल छात्र अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार को मैट्रिक परीक्षा का अंतिम दिन था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र एक साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई हादसे की खबर मिलते ही मृतक सुमित कुमार के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। सुमित पढ़ाई में होनहार छात्र था, उसकी असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


