गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर आज एक चलती महिंद्रा स्कॉर्पियो में आग लग गई। यह घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में एम्स हॉस्पिटल गया के पास हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा गाड़ी जलकर राख हो गया। हालांकि, गाड़ी में सवार तीनों लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्कॉर्पियो गया शहर से कुछ मेहमानों को लेकर बोधगया स्थित एक होटल की ओर जा रही थी। एम्स के पास पहुंचने पर ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलते और कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। उसने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ड्राइवर ने गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में वह नहीं खुला। इसी दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई और तेजी से फैलने लगी, जिससे अंदर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। जब तक वे पूरी तरह बाहर आते, आग ने पूरे गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना के लगभग 10 मिनट बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सवार सुरक्षित बच निकले। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर आज एक चलती महिंद्रा स्कॉर्पियो में आग लग गई। यह घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में एम्स हॉस्पिटल गया के पास हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा गाड़ी जलकर राख हो गया। हालांकि, गाड़ी में सवार तीनों लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्कॉर्पियो गया शहर से कुछ मेहमानों को लेकर बोधगया स्थित एक होटल की ओर जा रही थी। एम्स के पास पहुंचने पर ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलते और कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। उसने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ड्राइवर ने गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में वह नहीं खुला। इसी दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई और तेजी से फैलने लगी, जिससे अंदर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। जब तक वे पूरी तरह बाहर आते, आग ने पूरे गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना के लगभग 10 मिनट बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सवार सुरक्षित बच निकले। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


