गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने 70 पेटी शराब जब्त की है। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास शराब से भरी एक स्कॉर्पियो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। जख्मी तस्कर की पहचान विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मकुंद गांव निवासी ठाकुर साह के बेटे दर्शन कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी होने वाली है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सासामुसा के पास घेराबंदी की। टीम को देखकर स्कॉर्पियो चालक शराब से भरी गाड़ी लेकर भागने लगा, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने कोन्हवा मोड़ के पास अपना नियंत्रण खो दिया और एक खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्पाद विभाग ने चालक को अपनी अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि स्कॉर्पियो और 70 पेटी शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने 70 पेटी शराब जब्त की है। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास शराब से भरी एक स्कॉर्पियो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। जख्मी तस्कर की पहचान विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मकुंद गांव निवासी ठाकुर साह के बेटे दर्शन कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी होने वाली है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सासामुसा के पास घेराबंदी की। टीम को देखकर स्कॉर्पियो चालक शराब से भरी गाड़ी लेकर भागने लगा, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने कोन्हवा मोड़ के पास अपना नियंत्रण खो दिया और एक खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्पाद विभाग ने चालक को अपनी अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि स्कॉर्पियो और 70 पेटी शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


