सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर रसूलपुर मस्जिद के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें खड़े ट्रक में पीछे से स्कोर्पियो के टकरा जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल सभी लोग वृंदावन दर्शन कर देर रात लौट रहे थे घर मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पांच लोगों के साथ घटी। कि घायल सभी लोग वृंदावन दर्शन कर स्कोर्पियो से देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर मस्जिद के ठीक निकट सड़क पर खड़े एक ट्रक में स्कोर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कोर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना देर रात होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से सभी घायलों को किसी तरह वाहन से निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को पटना रेफर कर दिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। इसी दौरान पता चला कि 10 वर्षीय आदित्य की हालत अत्यंत गंभीर है। उसके सिर व शरीर में गहरी चोट आई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना रेफर कर दिया। बाकी चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने पुलिस दल के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि ट्रक सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और क्या उसमें कोई सुरक्षा संकेत लगा था या नहीं। थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता चलने के बाद ट्रक चालक व मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर रसूलपुर मस्जिद के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें खड़े ट्रक में पीछे से स्कोर्पियो के टकरा जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल सभी लोग वृंदावन दर्शन कर देर रात लौट रहे थे घर मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पांच लोगों के साथ घटी। कि घायल सभी लोग वृंदावन दर्शन कर स्कोर्पियो से देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर मस्जिद के ठीक निकट सड़क पर खड़े एक ट्रक में स्कोर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कोर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना देर रात होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से सभी घायलों को किसी तरह वाहन से निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को पटना रेफर कर दिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। इसी दौरान पता चला कि 10 वर्षीय आदित्य की हालत अत्यंत गंभीर है। उसके सिर व शरीर में गहरी चोट आई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना रेफर कर दिया। बाकी चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने पुलिस दल के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि ट्रक सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और क्या उसमें कोई सुरक्षा संकेत लगा था या नहीं। थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता चलने के बाद ट्रक चालक व मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।


