सीधी में स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल:एक का हाथ काटने की नौबत; टोल प्लाजा से लौटते समय हादसा

सीधी में स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल:एक का हाथ काटने की नौबत; टोल प्लाजा से लौटते समय हादसा

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र सोमवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत हो गई। अंतर्गत पनवार स्कूल के पास हुए इस भीषण हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है। टोल प्लाजा से लौटते समय हादसा नौगवाधीर सिंह निवासी बीरभान रावत (20) अपने साथी आर्यन रावत (16) को टोल प्लाजा से लेकर बाइक द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो (MP 53 ZD 8208) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घायल का हाथ काटने की नौबत हादसे में बीरभान रावत के दाहिने हाथ की नस बुरी तरह कट गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घाव की गंभीरता को देखते हुए हाथ काटने तक की आशंका जताई है। बेहतर इलाज के लिए उसे तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। आर्यन रावत को मामूली चोटें आई हैं। जमोड़ी TI दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलते ही वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *