गुमला| बसिया थाना क्षेत्र के भागीडेरा खटंगा टोली निवासी 35 वर्षीय अरुणा देवी और उनके पति 40 वर्षीय घूरन इंदवार बुधवार को स्कूटी से कुम्हारी बाजार गए थे। वापस लौटने के दौरान शाम करीब 5 बजे बसिया हाई स्कूल के समीप पीछे से आ रही एक मारुति कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में अरुणा देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि घुरन इंदवार के दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक द्वारा ही दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की जांच के बाद अरुणा देवी को सीटी स्कैन के लिए भेजा दिया।


