टी-20 वर्ल्ड कप का 33वां मैच आज स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। टॅास शाम 6.30 बजे होगा। नेपाल 3 हार से बाहर हुआ
टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को 1 जीत और 2 हार मिली है। टीम ने इटली को हराया, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली। दूसरी ओर नेपाल तीनों मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुका है। दोनों टीमों ने टी-20 में अब तक 2 ही मुकाबले आमने-सामने खेले हैं, दोनों को 1-1 में जीत मिली। दीपेंद्र ऐरी नेपाल के टॅाप रन स्कोरर
2026 के वर्ल्ड कप में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 119 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज नंदन यादव 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। जॉर्ज मुन्से स्कॅाटलैंड के टॅाप रन स्कोरर
स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से ने वर्ल्ड कप में 107 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 84 रन हैं। गेंदबाजी में माइकल लीस्क 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलती है, लेकिन रन बनाना आसान रहता है। खासकर नाइट मैचों में ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है। वेदर कंडीशन
मुबंई में मंगलवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बेहद कम है। टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
SCO vs NEP का मुकाबला आज:स्कॉटलैंड के नाम 1 जीत और 2 हार; नेपाल 3 हार के बाद सुपर-8 से बाहर


