केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 फरवरी से 4 फरवरी तक अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों, लोकार्पण और जनसंपर्क अभियानों में भाग लेंगे। सिंधिया 1 फरवरी रात के समय अशोकनगर पहुंचेंगे। 2 फरवरी को वे सुबह 9:45 बजे से 10:15 बजे तक सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:15 बजे से 11 बजे तक अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक कलेक्ट्रेट के पास जनसंपर्क कार्यालय में आमजन से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:15 बजे से 1:45 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1:45 बजे से 2:15 बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे शासकीय लॉ कॉलेज में कॉल सेंटर का निरीक्षण करेंगे और दिव्यांग शिविर में दिव्यांगजनों को किट वितरित करेंगे। शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सोवत में सिंध नदी के पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम चंदेरी किला कोठी में करेंगे
3 फरवरी को सिंधिया सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस से धुर्रा और पिपरोदा पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के बैधाई (डुंगासरा) में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1:40 बजे मडी महिदपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:10 बजे ग्राम भर्रोली में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3:40 बजे ईसागढ़ में गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:40 बजे चंदेरी में तहसील अस्पताल की साइट का भ्रमण करेंगे। शाम 6:25 बजे अर्रोन में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम चंदेरी किला कोठी पर होगा। 4 फरवरी को सिंधिया सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक जनसंपर्क करेंगे। सुबह 10:10 बजे शिशु मंदिर विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। सुबह 11:50 बजे शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में स्थापित स्व. माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 12:45 बजे पिपरई में सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2:45 बजे बंगला चौराहा पर आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3:55 बजे ग्राम ओंडेर में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


